चुनाव राजनैतिक कार्यकर्ताओं की परीक्षा, इसमें पास होना है bjp rajasthan kota

*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली भाजपा विजय बूथ संकल्प बैठक*

*भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक - भजनलाल शर्मा*

*लोकसभा चुनाव राजनैतिक कार्यकर्ताओं की परीक्षा, इसमें पास होना है - भजनलाल शर्मा*

*आप कैमरे की नजर में है, कार्यकर्ता के कार्य का हो रहा आंकलन - भजनलाल शर्मा*

*कांग्रेस पार्टी की कोई गारंटी नहीं, वो जनता को क्या गारंटी देगी - भजनलाल शर्मा*

भीलवाड़ा 24 अप्रैल । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बूथ विजय संकल्प बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक है। उन पर अपने अपने बूथ, शक्ति केंद्र को देखने की जिम्मेदारी होती है। अपनी हर एक कमजोरी को दूर कर बूथ को मजबूत करने का दायित्व उन पर होता है। एक एक वोटर को घर से निकलने का काम वे करते है। आज मंच के सामने ऐसे ही सभी कार्यकर्ता बैठे हैं। इन सभी की पहचान आज भारतीय जनता पार्टी से है और पार्टी की पहचान इन सभी कार्यकर्ताओं से है। इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही परिणाम में परिणीत होता है। 

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि ये चुनाव कार्यकर्ताओं की परीक्षा है जिसमें सभी को पास होना है। चुनाव में मात्र 36 घंटे शेष है। सभी कार्यकर्ताओं को अपना पूरा समय इसमें देना है, अंतिम छोर तक संपर्क कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना है। बूथ स्तर तक के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कैमरे की नजर में है। पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ता का भी आंकलन होता है और काम नहीं करने वाले कार्यकर्ता का भी। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव के शेष बचे समय में विशेष रणनीति तैयार कर अपने अपने बूथ को बड़े मार्जिन से जीतने के लिए कमर कस लेनी है। हमे चुनाव के दिन प्रातः जागरण कर 5 बजे पोलिंग एजेंटों को उठाकर 6 बजे तक पोलिंग बूथ पर भी भेजना है। मतदान समाप्ति तक वहां डटे रहना यह सब जिम्मेदारी का काम है, जिसे हमें पूरा करना है। 

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के कामकाज की बात करते हुए कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र के 45 प्रतिशत संकल्प मात्र 90 दिनों में पूरा करने का काम किया है। हमने यह साल पानी और बिजली के नाम करते हुए इस तरह की योजना तैयार की है आने वाले समय में प्रदेश का कोई कोना पानी से वंचित नहीं रहेगा। ईआरसीपी, यमुना जल समझोता, माही डेम और इंदिरा गांधी नहर का कार्य, यह सभी 90 दिनों की कार्ययोजना का परिणाम है। यह सभी और वहीं आने वाले तीन सालों में ऐसी व्यवस्था बना देंगे कि किसान जब मांगेगा तब उसे बिजली उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने पेपर लीक माफिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमने वादा किया था कि एसआईटी गठित करेंगे तो हमने अपना वादा पूरा किया और अभी तक 97 अपराधी जेल जा चुके हैं और शीघ्र ही इनके पीछे के साजिशकर्ता वो चाहे जितने भी बड़े आदमी हो पकड़े जाएंगे। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के गठन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी अब राजस्थान नही आएगा और आ भी गया तो फिर वापस नहीं जा पाएगा। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि की बात हो या सामाजिक सुरक्षा पेंशन, गेंहू की एमएसपी हो या जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सहयोगिनियों के भत्ते की बात इन सभी को बढ़ाने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। 

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ झूठ और लूट की बात करती है। ये भ्रष्टाचार की जननी है। यह एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ घोषणा करती है। जिस पार्टी की कोई गारंटी नहीं वो जनता को क्या गारंटी देगी। गारंटी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देते हैं, जिनकी गारंटी के पूरा होने की भी गारंटी है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो 24 घंटे जनता के बीच रहती है, जनता की सुनती है और जनता के काम करती है। हम घोषणा नही करते है, काम करके बताते हैं।

उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 के बाद आज तक किसी ने अंगुली नहीं उठाई है। 10 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। गरीब कल्याण की योजनाएं हो या विकास योजनाएं, सीमा सुरक्षा की बात हो या दुनिया में भारत के बढ़ते गौरव की। आने वाले समय में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति होगी। भारत की अर्थव्यवस्था पांचवे स्थान पर आ चुकी है और शीघ्र यह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।


टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

हिन्दू एकता क्यों आवश्यक है

जान बचानें वाली वेक्सीन से ही जिन्दा है, भ्रम न फैलाएं - अरविन्द सिसोदिया

राहुल का अमेठी से रायबरेली भागना, क्या वायनाड से भी हार का संकेत है - अरविन्द सिसोदिया

कांग्रेस राज में " आतंकवादियों " को होती है खून की होली खेलने की खुली छूट

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

हम जिन्दा हैं, "वेक्सीन टूलकिट" झूठा है - अरविन्द सिसोदिया We are alive by vaccine

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

‘फ्रीडम टु पब्लिश’ : सत्य पथ के बलिदानी महाशय राजपाल

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण