मुकेश अंबानी का 27 मंजिलों वाला नया घर : स्वतंत्रता का अनर्थ ही कहा जाएगा
- अरविन्द सिसोदिया क्या भारत के गरीवों के मुह पर यह तमांचा नहीं है की मुकेश अंबानी या अन्य कोई इतनें बड़े मकानों में रहे की वह अन्य नागरिकों की भावनाओं को अपमानित करे ..? समता के संवैधानिक मूल अधिकार पर आघात करे .., भारत सरकार तय करे की एक नागरिक को अधिकतम कितना स्थान आवास हेतु चाहिए ..? १००० वर्ग फुट, १५०० या २००० वर्ग फुट ...अनाप सनाप क्यों ..असीमित क्यों.! यह स्वतंत्रता का अनर्थ ही कहा जाएगा !! ------- मुकेश अंबानी का 27 मंजिलों वाला नया घर , एक चॅनल के अनुसार २० लाख वर्ग फीट में बनें इस बंगले में , ४ मंजिल गार्डन और ६ मंजिला पार्किंग , ५ सदस्यीय परिवार के लिए बनें इस महल में ६०० कर्मचारी साफ़ सफाई के लिए है | ७० लाख रूपये बिजली का बिल है | सुख-सुविधा इतनीं की फाइव और इससे अधिक सितारा वाले होटल भी कहीं नहीं लगते ..!! क्या यह एसो आराम , हराम नहीं है ..!! ------- दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी का 27 मंजिलों वाला नया घर दुनिया का सबसे महंगा घर है।प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ के मुताबिक अंबानी परिवार ...