कोटा की जनता कोचिग्स और एयरपोर्ट से खलनायकी करने वाली कांग्रेस को पूरी ताकत से हरायेगी - अरविन्द सिसोदिया bjp rajasthan kota
गहलोत कोटा की लाईफ लाइन कोचिंग्स से चिढ़ते हैं, इसी कारण कोटा एयरपोर्ट को रोकनें की खलनायकी जारी है - अरविन्द सिसोदिया कोटा की जनता कोचिग्स और एयरपोर्ट से खलनायकी करने वाली कांग्रेस को पूरी ताकत से हरायेगी - अरविन्द सिसोदिया कोटा 15 नवम्बर । भाजपा कोटा संभाग एवं भाजपा मीडिया सेंटर के संभागीय संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा के कोटा में दिए गए बयानों पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि “ मुख्यमंत्री गहलोत और कांग्रेस झूठ बोल रहीं हैं कि उन्हानें कोई विकास किया है, पूरे राजस्थान में त्राहि त्राहि मची हुई है। सच यह है कि वे पूरे पांच साल तक “मुख्यमंत्री की कुर्सी की टांग टुडाई “ चलती रही हैं। कुर्सी युद्ध में गहलोत सरकार नें राजस्थान की जनता को पूरे पांच साल तरसा कर रखा है, डूबती सत्ता बचाने के लिए आखिरी दिनों में भारी कर्ज लेकर राहत योजनाओं की नौटंकियां की है। इस कर्ज के कारण राजस्थान के अगले 10 मुख्यमंत्री पाई पाई को तरसेंगे। सिसोदिया नें कहा राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत पिछले पांच साल से सरकार में हैं, वे अब चुनावी झूठ बो...