संदेश

चन्नी और कांग्रेस सत्ता से बाहर होंगे लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पंजाब का सच,चन्नी और कांग्रेस सत्ता से बाहर होंगे - अरविन्द सिसौदियाChanni and Congress will be out of power

चित्र
पंजाब का सच,चन्नी अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे और कांग्रेस सत्ता से बाहर होगी - अरविन्द सिसौदिया पंजाब में गैर कांग्रेसवाद की लहर लगती है सबसे पहले तो हम यह जानें कि पंजाब में अभी जो कांग्रेस सरकार है वह तब किस तरह की परफोरमेंस से आई थी। गत विधानसभा चुनाव 2017 के ठीक पहले तक अकाली - भाजपा गठबंधन सरकार पंजाब में काबिज थी, वह 10 साल से सरकार में थी । तथा  सत्ता विरोधी लहर के चलते हार गई , तब उसे मात्र 15 सीटें मिलीं थीं। सीटों की संख्या के हिसाब से वह तीसरे नम्बर का दल बना था, लेकिन उसका वोट प्रतिशत नम्बर दो पर रहा था,अकाली दल का वोट शेयर 25.24 प्रतिशत रहा था। जबकि आप पार्टी ने पंजाब में 20 सीटें जीत कर तब दूसरा नम्बर हांसिल कर लिया था किन्तु वोट प्रतिशत के लिहाज से वे तीसरे नम्बर पर रहे थे, आम आदमी पार्टी ने 23.72 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था। जबकि कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में 117 सीटों में से 77 सीटें जीत कर मजबूत पंजाब सरकार बनाई थी । वर्तमान राजनैतिक दृष्य इतना तो साफ हो गया है कि पंजाब से कांग्रेस जा रही है। कांग्रेस जोड तोड से मुख्यमंत्री बना भी पाती है तो वर्...