देश में हजार साल बाद सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है - चंद्रशेखर
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन को लेकर समीक्षा हुई, सभी व्यवस्थाओं को सराहा गया । देश में हजार साल बाद सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है - चंद्रशेखर आत्मनिर्भर भारत ही भाजपा का लक्ष्य - चन्द्रशेखर कोटा 16 जून । भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने गुरुवार को कोटा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के ऐतिहासिक आयोजन की समीक्षा करते हुए कहा " देश में हजार साल बहुत संघर्ष के रहे, हजार साल बाद अब मोदी सरकार में सांस्कृतिक गौरव का पुनरुत्थान हो रहा है । माँ गंगा की सफाई से लेकर के श्री राम जन्मभूमि पर भव्य निर्माण मंदिर तक हमारी सांस्कृतिक गौरव यात्रा को पुनः उसका खोया हुआ स्थान प्रदान करने का कार्य किया जा रहा ।" उन्होंने कहा " इन हजार सालों में हम बहुत संघर्ष में रहे, लेकिन अब हमारा ही समय है, हमारा ही युग है । " उन्होंने कहा " देश की राजनीति में अब भाजपा बनाम ऑल, मोदी जी बनाम ऑल होने जा रहा है । विपक्ष भ्रामक मुद्दों को लेकर आयेगा । जिनके प्रति हमको सजग रहना है । सावधान रहना है ।" चंद्रशेखर ने कहा " देश में मोदीजी की सरकार ...