भावी माँ को बचाओ ...
- अरविन्द सिसोदिया आज मदर्स डे है .., पश्चिमी शब्द और माता के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अभिव्यक्ति का दिन ..! भारतीय संस्कृति में माँ का सम्मान सर्वोपरी है ..! यही वह समाज है जिसनें नारी सम्मान की एक श्रंखला रची है ! इसी कारण वर्तमान भारतीय राजनीती में स्त्री युग कहा जा सकता है ! महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती प्रतिभा पाटिल , वर्तमान केंद्र सरकार यूं पी ए की तथा कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गाँधी , लोकसभा की अध्यक्षा मीरा कुमार , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज , उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री मायावती , पश्चिम बंगाल में तृण मूल कांग्रेस की अध्यक्षा और रेल मंत्री ममता बनर्जी , राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष वसुधरा राजे , ए आई डी एम् के की अध्यक्षा जयललिता .....आदि सहित अनगिनित महिला शखशियतें येशी हैं जिन के नाम गिनाये जा सकते हैं , जिन पर चर्चा की जा सकती है | मगर दूसरा पक्ष ........ यह भी है की आने वाली पीढ़ियों को जन्म देने वाली माँ सत्ता जबर्दस्त खतरे में हैं .., जनसँख्या के आंकड़े चीख चीख कर कहरहे हैं क...