इंदिरा जैसा दम चाहिए..! प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कायरता त्यागें
*मनमोहन सिंह .., नेहरु की तरह पराजित मानसिकता ग्रस्त *विशेष कर विदेश नीति और शत्रु संहार के मामलों में इंदिरा जी से सीखें *स्वाभिमान खो देने वाला कभी नहीं जीतता !! *मनमोहन सिंह जी रिमोट स्टाईल ठीक नहीं हैं.., - अरविन्द सीसोदिया पहले पाकिस्तान के तमाशे ब्रिटेन - अमरीकी गुट की सह पर और अब चीन की सह पर, एकवार फिर से बड़ी उलझन बन गई है..! देश फिरसे युद्ध और नए विभाजन के सामने खड़ा है...!! जो कुछ प्रधानमंत्री नेहरु जी की कायरता के कारण हुआ , वही सब अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की कायरता से हो रहा है..! उस समय ब्रिटेन- अमरीकी गुट के पैरोकार भारत के गवर्नर जनरल लार्ड माउन्टबेटन थे अब यू पी ए की सर्वेसर्वा सोनिया गांधी ...! वे भी ईसाई थे ये भी ईसाई हैं..!! नेहरुजी पाकिस्तान के द्वारा कश्मीर के दवाये हिस्से को उसी के कब्जे में छोड़ दिया.., तिब्बत पर से भारतीय हक़ चीन के पक्ष में छोड़ दिए.., फिर चीन से युद्ध हार गए..! जम्मू और कश्मीर में शेख अब्दुल्ल...