संदेश

‘मोस्ट वांटेड’ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस सरकार : देश की इज्जत की कोई चिता है..?

- अरविन्द सिसोदिया  इस समय कांग्रेस सरकार चलाना भूल गई है .., उसके सरकारी कामकाज देश को अन्दर तो लम्बे समय से ही विफलता की इबारत लिख रहे हैं ..मगर अब उसने विदेश स्तर पर भी देश की नाक कटाना शिरू  कर दिया है ..! पाकिस्तान को सोंपी गई मोस्ट वांटेड सूची को न तो अपडेट किया गया न ही पुनर्निरीक्षण  की जरुरत समझी गई | उस सूची में से दो मोस्ट वांटेड ठाणें और मुम्बई में ही निकल आये  | तारीख  निकला वारंट लेकर  सीबीआई की टीम पुरुलिया मामले के मास्टर माइंड किम डेवी के प्रत्यर्पण के लिए डेनमार्क के कोपनहेगन जा पहुंची,  सीबीआई के पास डेवी की गिरफ्तारी के लिए जो वॉरंट था, उसकी समय सीमा पहले ही खत्म हो चुकी थी।  ------- पाकिस्तान को सौंपी गई भारत के 50 ‘मोस्ट वांटेड’ भगोड़ों की सूची का एक अपराधी मुंबई की आर्थर रोड जेल में है। इस खुलासे होने के बाद सीबीआई ने एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है और एक एसपी व एक डीएसपी स्तर के अधिकारी का तबादला कर दिया है। भारत की पाकिस्तान को सौंपी गई ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में 24वें स्थान पर फिरोज अब्दुल खान उर्फ हमजा (51) का नाम ...