संदेश

CM Gahlot लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिजली पानी संकट की असली गुनहगार पूर्ववर्ती गहलोत सरकार - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
  बिजली पानी संकट की असली गुनहगार पूर्ववर्ती गहलोत सरकार - अरविन्द सिसोदिया    कोटा 29 मई। भाजपा ने बिजली- पानी संकट के लिए गत पांच साल सत्ता में रही निवर्तमान अशोक गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया और उसे राजस्थान की जनता का अपराधी बताया है।  भाजपा कोटा संभाग के भाजपा मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया नें आरोप लगाया कि गत गहलोत सरकार नें राजस्थान की जनता की जरूरत की आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को ध्यान में रख कर काम किये होते, तो आज राजस्थान बिजली पानी के संकट में न फंसा होता। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री गहलोत कांग्रेस हाइकमान को खुश रखने के चक़्कर में लगातार केंद्र की मोदीजी  सरकार की योजनाओं में अडंगे दर  अडंगे  लगाता रहे और कमीशनखोरी के कामों को प्राथमिकता देते  रहे। इसी से सब कुछ असंतुलित हुआ। सिसोदिया नें कहा मोदीजी घर - घर नल से पानी पहुँचाना चाहते थे किन्तु जल जीवन मिशन गहलोत साहब नें  हाइकमान को खुश रखने को रोके रहे और भ्रष्टाचार करवाते हुये इसे विफल करवाया। इसी तरह राजस्थान में पेयजल व सिंचाई की स्थिति सुधारने, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना क...