पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड की जाँच NIA या राव से हो - अरविन्द सिसोदिया
स्थान - कोटा
दिनांक - 20 अप्रैल 2026
आदरणीय गृह मंत्री महोदय
भारत सरकार, नई दिल्ली
आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय
राजस्थान सरकार, जयपुर
विषय: बालोतरा रिफाइनरी में आग की घटना की उच्च स्तरीय जाँच एवं जिम्मेदारी तय करने हेतु निवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रस्तावित कार्यक्रम से ठीक एक दिन पूर्व आग लगने की घटना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है। इस घटना के कारण प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम स्थगित होना अनेक प्रकार के संदेह एवं आशंकाओं को जन्म देता है।
यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री जी जैसे अति संवेदनशील एवं उच्च स्तर के कार्यक्रमों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी एवं जवाबदेही होती है।
सामान्यतः ऐसे कार्यक्रमों के पूर्व शासन सचिवालय एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को कम से कम 1–2 दिन पूर्व स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं की निगरानी एवं समन्वय हेतु कैंप करना चाहिए। किन्तु यह दुर्घटना इस प्रकार की पूर्व तैयारी और सतत निगरानी के अभाव को दर्शाती है, जो एक गंभीर लापरवाही की ओर संकेत करती है।
साथ ही, सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में हुई संभावित चूक की निष्पक्ष जाँच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही स्पष्ट रूप से तय की जाए।
अतः निवेदन है कि इस घटना की जाँच National Investigation Agency (NIA) अथवा Research and Analysis Wing (RAW) जैसी एजेंसियों से कराई जाए तथा सुरक्षा में हुई संभावित चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
सादर,
भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
9414180151
-----=-----
राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; कल प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित
बाड़मेर/बालोतरा, राजस्थान
राजस्थान में बाड़मेर के नजदीक बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी।
यूनिट से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से लपटें उठती रहीं।
करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उद्घाटन करने वाले थे। इस घटना के बाद उनका दौरा स्थगित हो गया है।
आग लगते ही पूरे इलाके को खाली करा लिया गया था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि नुकसान और आग लगने के कारणों का आकलन बाकी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
नए बने जिले बालोतरा में HPCL की रिफाइनरी
सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड यानी HPCL की यह रिफाइनरी राजस्थान में नए बने जिले बालोतरा के पचपदरा में मौजूद है। करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से करीब 4500 एकड़ (7200 बीघा) में बनी रिफाइनरी में विदेशों से मंगाए जाने वाले कच्चे तेल को प्रोसेस करने और उससे अलग-अलग प्रोडक्ट तैयार करने के लिए पूरा कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। यहां सालाना 9 मिलियन टन कच्चा तेल साफ किया जा सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें