नारी शक्ति कांग्रेस को हर चुनाव में करारा जवाब देगी : सांसद मंजू शर्मा


महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक अवसर को कांग्रेस ने रोका  - सांसद मंजू शर्मा 

नारी शक्ति कांग्रेस को करारा जवाब देगी : सांसद मंजू शर्मा


लिंक -----


22 अप्रैल, कोटा। भारतीय जनता पार्टी कोटा देहात द्वारा शहर के राजरानी टावर में आयोजित पत्रकारवार्ता में जयपुर लोकसभा से भाजपा सांसद मंजू शर्मा ने कांग्रेस एवं विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर उन्हें कठघरे में खड़ा किया।
मंजू शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन का हिस्सा था। इस ऐतिहासिक विधेयक के माध्यम से लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल की गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस महत्वपूर्ण अवसर को बाधित कर देश की आधी आबादी के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। “यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ एक मानसिकता का परिचायक है। देश की नारीशक्ति इसे कभी माफ नहीं करेगी,” उन्होंने स्पष्ट कहा।

मंजू शर्मा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने 2026 में संविधान संशोधन, परिसीमन विधेयक तथा केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन जैसे कदम उठाकर महिला आरक्षण को लागू करने का पूरा रोडमैप तैयार किया था। उन्होंने बताया कि परिसीमन प्रक्रिया के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन कर महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को न्यायसंगत प्रतिनिधित्व देने की योजना बनाई गई थी।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश की जनसंख्या बढ़कर 140 करोड़ के पार पहुंच चुकी है और लोकसभा सीटों के विस्तार की आवश्यकता है, तब कांग्रेस ने न केवल महिलाओं के आरक्षण का विरोध किया बल्कि व्यापक प्रतिनिधित्व सुधार की प्रक्रिया को भी प्रभावित किया।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सहभागिता के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस हमेशा ऐसे मुद्दों पर राजनीति कर बाधा उत्पन्न करती रही है। “आज की महिला जागरूक है, अपने अधिकारों को समझती है और कांग्रेस की महिला विरोधी सोच को भलीभांति पहचान चुकी है। आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा,” उन्होंने कहा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केवल घोषणा नहीं बल्कि ठोस कार्य करती है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध करता है।

प्रेम गोचर ने बताया कि भाजपा आने वाले समय में कांग्रेस की “महिला विरोधी मानसिकता” को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी, ताकि समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता और अधिक बढ़ सके।

पत्रकारवार्ता में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुनीता व्यास, राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया, जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा, महिला मोर्चा मीडिया सहसंयोजक पूनम जैन मरवाड़ा , जिला परिषद सदस्य प्रेरणा गौतम तथा पूर्व प्रधान अनुराधा मीणा मंचासीन रहे।

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया संभाग संयोजक रजनीश राणा, जिला मीडिया संयोजक नरेंद्र चौहान, जिला सहसंयोजक ज्योति मेवाड़ा, हुकमत सिंह झाला, सोनिया राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पत्रकारवार्ता में स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया गया कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भाजपा आक्रामक रुख अपनाएगी और कांग्रेस के विरोध को जनता के बीच प्रमुख मुद्दा बनाएगी।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हिन्दू श्राद्ध पक्ष : Pitra Paksha

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की चुनावी व्यवस्था ने बनाया वैश्विक प्रभाव, ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देना चाहिए : अरविन्द सिसोदिया ECI

कांग्रेस की सुनिश्चित हार की जवाबदेही से बचने की नौटंकी, चुनाव आयोग पर झूठा दोषारोपण : अरविन्द सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'