अपने विचार को इतना फैलादो कि हर बूथ पर राष्ट्रवाद का परचम लहराता रहे - मदन राठौड़
भाजपा मीडिया संयोजक, कोटा संभाग
9414180151
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड नें अपने संबोधन में जनसंघ के जन्म से लेकर भाजपा निर्माण तक की गाथा सुनाते हुये कहा कि आज भारत में प्रधानमंत्री मोदीजी के रूप में सक्षम नेतृत्व हमारे पास है। पूरी दुनिया जिन्हे गंभीरता से लेती है। हमारे देश में गैस है पेट्रोल है हम तो श्रीलंका और बांग्लादेश तक की मदद कर रहे हैँ।
राठौड़ नें कांग्रेस को ओड़े हाथ लेते हुये कहा कि कांग्रेस देश का हित करने पर विचार नहीं करती बल्कि वह कई दसकों से क परिवार के हित मात्र तक सिमटी हुई है। अब तो वह हताशा और निराशा में निरंतर आराजकता फैलाने की कोशिश करती रहती है। यह देश के प्रति नकारात्मक रवैया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि वे पुरषोर्थी बनें तेजश्वी बनें उन्होंने आव्हान किया कि अपने विचार को इतना फैलादो कि हर बूथ पर भाजपा और राष्ट्रवाद का परचम लहराता रहे। देश में सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रहित की गूंज हो।
उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष और कोटा से सांसद ओम जी बिरला को कोहनूर हीरा कह कर प्रशंसा की।
----------
कोटा में बोले मदन राठौड़— 'कांग्रेस में राष्ट्रभक्ति नहीं, भाजपा सिखाएगी'राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संगठन से नाम मांगे जाने के बाद एक दो माह में ये काम हो जाएगा.
कोटा: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर राष्ट्रभक्ति की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता उन्हें राष्ट्रभक्ति सिखा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ही कांग्रेस को राष्ट्रभक्ति के रास्ते पर लेकर आएगी. राठौड़ ने 'धुरंधर' फिल्म को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस को इस फिल्म से भी आपत्ति है, जो 'चोर की दाढ़ी में तिनका' जैसी बातों को दर्शाता है. राठौड़ ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में हाहाकार, लूट-खसोट व अराजकता की स्थिति बनाना चाहता है. वह जनता को भड़काने और अफवाह फैलाने का काम कर रहा है.
राठौड़ कोटा दौरे पर आए थे. इस दौरान राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे विदेश नीति पर सवाल खड़े कर रहे हैं, इस नीति के बारे में क्या और कितना जानते हैं? वर्तमान में एक फिल्म 'धुरंधर 1' और 'धुरंधर 2' में कई घटनाओं को बताया गया है. नोटबंदी करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नकली नोटों पर हमला बोला है. राठौड़ ने कहा कि 'धुरंधर' फिल्म पर उन्होंने राज्यसभा में बोला है. जब वे सदन में बोल रहे थे, तो कांग्रेस के लोग नीचे गर्दन झुकाकर बैठे रहे, कोई भी व्यक्ति विरोध में नहीं बोला. अब कांग्रेस इस फिल्म का भी विरोध कर रही है. जब उनसे पूछा गया कि आपके अनुसार यह फिल्म सत्य तथ्यों पर आधारित है, तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, लेकिन फिल्में बनती रहती हैं, परवाह नहीं करनी चाहिए. कांग्रेस विरोध कर रही है, इसका मतलब 'चोर की दाढ़ी में तिनका' वाली बात हुई.
कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका: राजनीतिक नियुक्तियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी संगठन से नाम नहीं मांगे गए हैं. जल्द ही संगठन से नाम मांगे जाएंगे और उसके बाद राजनीतिक नियुक्तियां होंगी. संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ता को मौका मिलेगा. यह काम आने वाले एक-दो महीने में हो जाएगा.
पाकिस्तान को दे दी नोट छापने की मशीन: मदन रठौड़ ने कहा कि कांग्रेस राज में हमारे देश के वित्त मंत्री ऐसे रहे, जिन्होंने हिंदुस्तान में नोट छापने की मशीन बनाने का ठेका यूरोप की उस कंपनी को दे दिया, जो पाकिस्तान को नोट छापने की मशीन दे रही थी. उसी कंपनी से उन्होंने एग्रीमेंट किया. देश के वित्त मंत्री मशीन लेकर आ रहे थे, तब उन्होंने दुबई में इमरजेंसी लैंडिंग की और पाकिस्तान के लोगों को उसकी कॉपी दे दी, जो नोट छापने में काम आई. पीएम मोदी ने सभी नोटों को बंद कर दिया.
----------=------
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र -मदन राठौड
हवन पूजन कर, ऐतिहासिक भाजपा कार्यालय निर्माण कार्य शुरू -राकेश जैन
भाजपा स्थापना दिवस पर वरिष्ठजनों का किया अभिनंदन
भाजपा स्थापना दिवस पर सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
कोटा 6 अप्रेल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड के मुख्य आतिथ्य में 6 अप्रेल भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विधिवत हवन पूजन कर, छावनी रामचन्द्रपुरा के समीप, 80 फिट रोड पर, भाजपा कोटा के नवनिर्माणाधीन कार्यालय भवन के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठजन तथा कार्यालय निर्माण समिति सदस्यों को साफा, शॉल, दुपट्टा पहनाकर व प्रतिकचिन्ह, श्रीफल , पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि मदन राठौड ने सभी को भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुये, कहा कि 6 अप्रैल भारतीय राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन सन् 1980 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना हुई थी। आज जब भाजपा अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है, तब यह केवल एक राजनीतिक दल का उत्सव नहीं, बल्कि एक दीर्घ वैचारिक यात्रा का स्मरण भी है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान बढा है तथा भारत को आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र बनाने में बहुत बडा कदम है।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा की डबल इंजन की सरकार के साथ , राजस्थान में विकास के नये नये आयाम स्थापित कर रहे है। राजस्थान का चहुंमुखी विकास हो रहा हैं।
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्त्योदय की परिकल्पना अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचे, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के भाव को लेकर केन्द्र व राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है।
विधायक कल्पना देवी ने कहा कि बहुत की खुशी का दिन है, आज कोटा में विशेषकर लाडपुरा विधानसभा में कोटा के भाजपा का भव्य भवन का निर्माण होने जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला के लगातार मार्गदर्शन व निर्देशन के बाद कोटा में दो कमरों से संचालित भारतीय जनता पार्टी को लंबी यात्रा के बाद स्वंय का भवन मिलने जा रहा है, यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जैन ने इसके लिये प्रदेश नेतृत्व सहित स्थानीय सभी जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।
जैन ने कहा कि यह भवन सिर्फ सीमेंट, रेट ईंटो का भवन नहीं, यह भवन हमारे पूर्वजों के तप, तपस्या, त्याग बलिदान की अमिट धरोहर साबित होगा, जिसमें पूर्वजों का आशीर्वाद, वर्तमान पीढ़ी के कार्य से निश्चित ही भारत विकसित भारत बन सके।
जैन ने कहा कि हमारी इच्छा है कि नया कार्यालय भवन दीपावली तक बन कर तैयार हो जाये और हम इसमें दीपावली पूजन कर सकें।
जैन ने इस अवसर पर 80 फिट रोड का नाम बदलकर पं.दीनदयाल उपाध्याय मार्ग तथा इस भवन के पास प्रस्तावित निर्माणाधीन पार्क का नाम प्रेरणा स्थल करवाये जाने का प्रस्ताव मंचासीन जनप्रतिनिधियों के सम्मुख रखा। इस पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी , डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पं. दीनदयाल उपाध्याय व बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगवायी जाना प्रस्तावित है जो आमजन को राष्ट्र के प्रति भक्ति व प्रेम की प्रेरणा देंगे।
प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सेनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज हॉर्मुज से भारत का झण्डा लगा तेल गैस के जहाज आसानी से निकल पा रहे है।
कोटा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा कि कांग्रेस राज में द्वेशतापूर्वक कार्यालय भूमि आवंटन निरस्त नहीं होता तो अब तक कोटा भाजपा को स्वंय का कार्यालय मिल चुका होता।
भवन निर्माण समिति संयोेजक अजयपाल सिंह, कोटा शहर प्रभारी अजित मेहता व कोटा देहात प्रभारी मानसिंह बारहठ ने कहा कि कोटा में राजस्थान का सबसे बड़ा कार्यालय निर्मित होगा, यह 8/9 महीने में पूरा हो जायेगा। दीपावली पूजन इसमें हो इस तरह की पूरी कोशिश रहेगी। जिसमें कोटा प्रवास पर आये मंत्रीगण, कोटा के विधायकगण बैठकर कार्यकर्ताओं व आमजन की जनसुनवाई करेंगे, जिससे आमजन की समस्याओ का समाधान शीघ्र होगा।
कार्यक्रम में कोटा में निवासरत समस्त जनप्रतिनिधि व प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दी।
सादर प्रकाशनार्थ
संपादक महोदय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें