महिलाओं के अधिकारों में अड़ंगा लगाने का आरोप -चन्द्रकान्ता मेघवाल


*नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की प्रेस वार्ता, 

कांग्रेस सहित विपक्ष पर साधा निशाना—महिलाओं के अधिकारों में अड़ंगा लगाने का आरोप*

बारां-23अप्रेल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अभियान की प्रदेश टोली सदस्य एवं पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने अधिनियम के प्रावधानों को विस्तार से रखते हुए कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।

मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार इसका विरोध कर अड़ंगा लगा रहे हैं।

 उन्होंने आरोप लगाया कि जिन दलों ने दशकों तक महिलाओं के सशक्तिकरण की केवल बातें कीं, वही आज इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने में बाधाएं खड़ी कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों का रास्ता रोका है और अब जब महिलाओं को उनका हक मिलने जा रहा है तो वह विरोध कर रही है।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में वोट नहीं देकर महिलाओं के साथ अन्याय किया है। अब समय आ गया है कि देश की महिलाएं भी इसका जवाब दें—जो दल नारी का सम्मान नहीं करता, नारी भी उसे वोट नहीं करेगी और कांग्रेस का रास्ता रोकेगी। उसे हर चुनाव में सबक सिखाया जायेगा।

प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण जनगणना और परिसीमन के बाद लागू होगा, जिससे देशभर में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्ष का विरोध केवल राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है, जबकि मोदीजी की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर इस अधिनियम के महत्व को समझाएं और विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब दें।

इस अवसर पर विधायक राधेश्याम बैरवा, विधायक ललित मीणा, मीडिया विभाग संभाग संयोजक अरविंद सिसोदिया, जिला महामंत्री राकेश जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ा, जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा, मोना जैन, जिला महामंत्री कीरण भार्गव, रेखा मेहता एवं सोनिया अदलखा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को नई दिशा देगा, और इसका विरोध करने वालों को जनता आने वाले समय में जवाब देगी।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

क्रन्तिकारी तात्याटोपे को फांसी नहीं लगी थी

Creation, Consciousness, and Reincarnation: An Integrated Philosophical-Scientific Hypothesis

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

राजा मान सिंह का पुनर्जन्म

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

ईश्वरीय डिजिटलाइजेशन ही वास्तविक सृजन है - अरविन्द सिसोदिया

महिला अधिकारों पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र- अरविन्द सिसोदिया