सामूहिक प्रयासों से भारत बनेगा पुनः वैभव संपन्न राष्ट्र — दुर्गादास

सामूहिक प्रयासों से भारत बनेगा पुनः वैभव संपन्न राष्ट्र — दुर्गादास
- संघ शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन गोष्ठी सम्पन्न
बारां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बारां नगर द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सार्वजनिक धर्मदा संस्था सभागार में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ। 
अखिल भारतीय घुमंतू कार्य संयोजक दुर्गादास ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 100 वर्षों से संस्कारित, अनुशासित एवं संगठित समाज के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। 

उन्होंने बताया कि संघ के स्वयंसेवक समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र—शिक्षा, सेवा, सुरक्षा, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक जागरण—में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने अपने वक्तव्य में भारत के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा देश प्राचीन काल में ज्ञान, विज्ञान, शौर्य, कला, कौशल और आर्थिक समृद्धि के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी राष्ट्र रहा है। वर्तमान समय में आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सकारात्मक चिंतन के आधार पर कार्य करें, जिससे भारत पुनः अपने वैभवशाली स्थान को प्राप्त कर सके।
दुर्गादास ने विशेष रूप से समाज के प्रबुद्ध, प्रभावशाली एवं नेतृत्वकारी वर्ग की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह वर्ग समाज को दिशा देने में सक्षम है। यदि यह वर्ग राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाए, तो समाज में व्यापक एवं सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण, हिंदुत्व के मूल्यों के प्रचार-प्रसार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, युवाओं के मार्गदर्शन तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जैसे विषयों पर अपने सुझाव रखे। सभी ने एक स्वर में समाज को संगठित, संस्कारित एवं आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

#RSS100
#सनातनसंस्कार
#सनातनभारत 
#पंच_परिवर्तन

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हिन्दू श्राद्ध पक्ष : Pitra Paksha

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की चुनावी व्यवस्था ने बनाया वैश्विक प्रभाव, ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देना चाहिए : अरविन्द सिसोदिया ECI

कांग्रेस की सुनिश्चित हार की जवाबदेही से बचने की नौटंकी, चुनाव आयोग पर झूठा दोषारोपण : अरविन्द सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'