संदेश

anti hindu forces लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत से 'हिन्दू समापन के षड्यन्त्रकारी' ही संघ-भाजपा के विरोधी - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी को लेकर निश्चित रूप से उन लोगों को बहुत पीड़ा होती होगी जिन्होंने अपरोक्ष रूप से इस देश को अपने विचारों , उद्देश्य और लक्ष्यों का गुलाम बना रखा था अर्थात  भारत को इस्लामिक स्टेट बनानें का काम कर रहीं ताकतों को , भारत को साम्यवादी देश बनानें वाली ताकतों को और भारत का ईसाई करण करनें वाली मिशनरियों को निश्चित रूप से संघ और भाजपा के शत्रुता है । क्यों कि संघ और भाजपा संगठनों ने बेखबर और सोए हुए हिन्दूओं को सचेत किया, जाग्रत किया, सजग किया है ।  भारत का 1947 का विभाजन हिन्दू मुस्लिम के आधार पर ही हुआ है । अंग्रेज 1857 से बाद से ही हिन्दू से मुसलमान को लड़ाने की नीति पर काम कर रहे थे और उन्होंने राजभक्त मुसलमान नीति पर काम किया था, इसीक्रम में मुस्लिम अलीगढ़ यूनिवर्सटी बनीं और 1905 का बंग भंग हुआ। अर्थात बंगाल का हिन्दू और मुसलमान के आधार पर विभाजन किया गया था । जिसका बंगाल में विरोध हुआ और अंततः बंगाल विभाजन रद्द हुआ और अंग्रेज कोलकाता से नई दिल्ली राजधानी ले कर आगये । भारत का विभाजन बंगभंग प्रयोग की ही अगली पायदान थी । भारत हिन्दू राष्ट्...