Peacock is the national bird of India, dear to the gods देवताओं को प्रिय है,भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर
देवताओं को प्रिय है,भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर Peacock is the national bird of India, dear to the gods मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण ही भारत सरकार ने 26 जनवरी,1963 को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया । सन् 1963 में मोर को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया गया था। इस सम्मान का कारण मोर की सुंदर आकृति तो थी ही, मगर उससे भी ज्यादा अनर्घ्य था उसका ऐतिहासिक और धार्मिक मूल्य। एक और कारण यह भी था कि मोर सम्पूर्ण भारतीय प्रायद्वीप पर पाया जाता है और इसके विभिन्न प्रकार की वजह से हर कोई उसे पहचान सकता है। हमारे पड़ोसी देश म्यांमार का राष्ट्रीय पक्षी भी मोर ही है। ’फैसियानिडाई’ परिवार के सदस्य मोर का वैज्ञानिक नाम ’पावो क्रिस्टेटस’ है। भगवान विष्णु जी को मोर पंख अत्यत प्रिय है। भगवान् श्रीकृष्ण के मुकुट में लगा मोर का पंख इस पक्षी के अदभुत सौंदर्य के महत्त्व को दर्शाता है।कई धर्मों में मोर का अधिक महत्व है। प्राचीन समय में ईसाई धर्म में मोर अमरता का प्रतिनिधित्व करता था। संस्कृत में मयूर नाम से जाना जाने वाला यह पक्षी, हिंदू भगवान कार्तिकेय, जो कि युद्ध के देवता माने जाते हैं, का वाहन है। ...