त्रैता युग का लक्ष्मणपुर है लखनऊ
त्रैता युग का लक्ष्मणपुर है लखनऊ अरविन्द सिसौदिया 9414180151 लखनऊ का प्राचीन नाम लक्ष्मणपुर है। जिसे भगवान रामचंद्रजी के छोटे भाई लक्ष्मण जी ने बसाया था। इस शहर को नवाबों का शहर’ इस्लामिक आक्रमणकारियों के समय से कहा जाने लगा है। लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है, जो गोमती नदी के तट पर स्थित है। इस स्थान को मुगल काल से प्रारंभ हुई, में जब अवध के सूबेदार सआदत खाँ ने अपनी पृथक सत्ता घोषित कर राजधानी बनाया था। उल्लेखनीय है कि नवाब आसफुददौला के समय अवध की राजधानी फैजाबाद से लखनऊ स्थानान्तरित कर दी गई। इसके पश्चात 1856 ई. तक यह सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। -------------------- 1. कौशल राज्य : मान्यता है कि लखनऊ शहर लक्ष्मण ने बसाया था। उत्तर भारत में लक्ष्मण को लखन भी कहते हैं। लखनऊ उस क्षेत्र में स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ प्राचीन कौशल राज्य का हिस्सा था। 2. लक्ष्मणपुर : कहते हैं कि प्राचीनकाल में इसे लक्ष्मणावती, लक्ष्मणपुर या लखनपुर के नाम से जाना जाता था, जो बाद में बदलकर लखनऊ हो गया। यहां से अयोध...