गहलोत सरकार में भ्रष्टता संरक्षण हेतु मीडिया सेंसरशिप, शेम शेम .. - अरविन्द सिसौदिया Media censorship for protection of corruption
गहलोत सरकार में भ्रष्टता संरक्षण हेतु मीडिया सेंसरशिप, शेम शेम .. - अरविन्द सिसौदिया Media censorship for protection of corruption in Gehlot government, shame shame .. - Arvind Sisodia एक तरफ कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पर राजस्थान को माफियाराज और भ्रष्टाचार का शासन देनें का आरोप लग रहे हैं, राजस्थान में एसीबी ने कदम कदम पर भ्रष्ट अधिकारीयां - कर्मचारीयों को पकडा है। पूरा राजस्थान भ्रष्टता में डूबा हुआ है। अब तो पास करनें और नौकरी देनें तक की भ्रष्टता सामने आ चुकी है। तो दूसरी तरफ गहलोत सरकार नें भ्रष्टता पर कठोर प्रहार करनें के बजाये, भ्रष्ट अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को भ्रष्टाचार हेतु भयमुक्त करते हुये, उनके भ्रष्टाचार में पकडे़ जानें पर भी पूरी खबर छुपाई जा सकनें की व्यवस्था करदी है। इससे गहलोत सरकार के पांचवें साल में राजस्थान में अधिकारीयों व कर्मचारीयों को भयमुक्त होकर जम कर भ्रष्टाचार करनें की अपरोक्ष छूट मिल गई है। पकडे भी गये तो न किसी को खबर होगी और न बदनामी होगी। गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार रोकनें की घोषणा “जीरो करप्शन, जीरो टॉलरेंस” को अब “ भ्रष्टाचार क...