रमजान में बलात्कार ? - उद्धव ठाकरे
सबको रोटी दिख रही है, रमजान में मुसलमानों की ओर से किए गए बलात्कार नहीं: उद्धव ठाकरे नई दिल्ली, 25 जुलाई 2014 एक बार फिर अपने सांसदों का बचाव करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में सवाल किया है कि रमजान महीने में कुछ मुसलमान युवक महिलाओं का बलात्कार करते हैं. इस घटना पर कोई कुछ क्यों नहीं कहता है. अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, उद्धव ने संपादकीय में रोटी विवाद को तूल दिए जाने की बात की. उद्धव ठाकरे ने कहा, रोटी खिलाने वाले मामले को जबरदस्ती तूल दिया जा रहा है. रमजान महीने में कुछ मुस्लिम युवक महिलाओं के साथ बलात्कार करते हैं. सभी इस बारे में जानते हैं. मीडिया, राजनीतिक पार्टियां बलात्कार की इन घटनाओं पर तो शांत रहते हैं लेकिन रोटी मामले में नहीं. इस संपादकीय लेख में अफगानिस्तान और बेंगलुरु में हाल के दिनों में हुए बलात्कारों की लिस्ट भी दी गई है. मीडिया और नेताओं पर आरोप लगाते हुए उद्धव ठाकरे ने लिखा, मीडिया और स्वार्थी नेता इस घटना पर तो रोते दिखाई दे रहे हैं लेकिन उन्हें रमजान के पवित्र महीने में अफगा...