यूपी : 25 हजार में महिला हुई नीलाम


पुलिस को तुरंत मानव तस्करी में विक्रेता  को गिरफ्तार करना चाहिए 

----------

यूपी : 25 हजार में महिला हुई नीलाम

 Jul 25 2014

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बढती बलात्‍कार की घटना के बीच एक सनसनीखेज खबर मिल रही है. खबर है कि यूपी के बुंदेलखंड में एक महिला को नीलाम किया गया है. इस घटना ने यूपी में महिलाओं को स्थिति को उजागर करता है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि बुंदेलखंड के मंझगांव थाना क्षेत्र में एक महिला को 25 हजार में नीलाम कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि मंझगांव थाना क्षेत्र का गांव जराखर में दलित बस्‍ती का रहने वाला एक युवक ने ओडि़शा से एक महिला को लाया था. युवक ने उस महिला को वहां से खरीद कर लाया था. हद तो उस समय हो गयी कि जब उस युवक ने फिर से उस महिला को बेचने का प्रयास किया. इसके‍ लिए उसने कई लोगों से संपर्क किया. महिला को खरीदने के लिए कई लोग सामने आ गये. इस पर युवक ने महिला को बेचने के लिए नीलामी की घोषणा कर दी.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि गुरुवार को गांव में पचास लोगों के बीच महिला की बोली लगायी गयी. बताया जा रहा है कि नीलामी में एक दूसरे व्‍यक्ति ने उस महिला को महज 25 हजार में खरीद लिया. इस मामले के बारे जब पुलिस को खबर दी गयी तो,पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी.

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

स्टारलिंक Starlink

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा,संवैधानिक संस्थाओं की अनिवार्य जबाबदेही है — अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास