मोदी को ब्रह्मांड में सबसे अधिक वोट :ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन



ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन


नरेंद्र मोदी को ब्रह्मांड में सबसे अधिक वोट मिले: डेविड कैमरन

भाषा [Edited By: संदीप कुमार सिन्हा] | लंदन, 10 जुलाई 2014
http://aajtak.intoday.in


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को ब्रह्मांड में किसी भी नेता के मुकाबले अधिक वोट से जीतने के लिए बधाई दी है. कैमरन ने कहा, ‘मैं चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने के दौरान हुई बातचीत को नहीं भूलूंगा. मैंने फोन उठाया और कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति से बात करना बहुत अच्छा है जिसने ब्रह्मांड में किसी भी नेता के मुकाबले अधिक वोट पाया है.’ उन्होंने कहा, ‘चुनाव दिमाग की बजाय दिल में जीते जाते हैं.’
कैमरन ने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘जैसा गांधी ने कहा था कि अपने आप को पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि दूसरों की सेवा में खुद को खो दो.’ उन्होंने ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लोगों के समक्ष एक संबोधन के दौरान मोदी के साथ निजी बातचीत के बारे में खुलासा किया.

वह ‘कंजरवेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया’ की ओर से आयोजित एक वार्षिक समारोह में बोल रहे थे. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ब्रिटेन और भारत के यहां अब सुधारों को लेकर कदम उठाने वाली साहसिक सरकारे हैं जो मुक्त उपक्रम और प्रगति में विश्वास करती हैं.’

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

राहुल को खुश करने के लिए, मोदीजी के विरुद्ध बदतमीजी कांग्रेस की अनिवार्य शर्त हो गई है, इसीलिए बार-बार अमर्यादित टिप्पणियों का दौर चल रहा है — अरविन्द सिसोदिया

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

खरगे की मोदीजी पर अभद्र भाषा, कांग्रेस की हताशा, कुंठा और विकृत मानसिकता का प्रमाण : अरविन्द सिसोदिया

btsm भारत-तिब्बत सहयोग मंच,चित्तौड़ प्रांत सेतवांग यात्रा पर 120 से अधिक यात्री जायेंगे, कोटा नगर से पहली बार 70 से अधिक यात्री भाग लेंगे

कांग्रेस राजकुमार की अस्वीकार्यता के लिए, चुनाव आयोग को बली का बकरा नहीं बनाया जा सकता - अरविन्द सिसोदिया