4 महीने के निचले स्तर पर थोक महंगाई दर



http://khabar.ibnlive.in.com/news/123580/5

4 महीने के निचले स्तर पर थोक महंगाई दर

hindi.moneycontrol.com | Jul 14, 2014

नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर भी सरकार को राहत मिली है। जून में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर में 0.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। जून में थोक महंगाई दर घटकर 5.43 फीसदी हो गई है। वहीं मई में थोक महंगाई दर 6.01 फीसदी पर थी।
जून में थोक महंगाई दर 4 महीने के निचले स्तर पर आ गई है। लेकिन अप्रैल की थोक महंगाई दर संशोधित होकर 5.20 फीसदी से बढ़कर 5.55 फीसदी हो गई है। साथ ही महीने दर महीने आधार पर जून में कोर महंगाई दर 3.8 फीसदी से बढ़कर 3.9 फीसदी हो गई है।
महीने दर महीने आधार पर जून में खाने-पीने की महंगाई दर 9.5 फीसदी से घटकर 8.14 फीसदी हो गई है। महीने दर महीने आधार पर जून में प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर 8.58 फीसदी से घटकर 6.84 फीसदी हो गई है। हालांकि महीने दर मही
महंगाई घटी जरूर है लेकिन कमजोर मॉनसून का असर आने वाले दिनों में महंगाई पर पड़ सकता है। सरकार भले खुश हो ले लेकिन आम आदमी की चिंता बरकरार है क्योंकि थोक महंगाई दर में भले ही कमी आई हो, लेकिन बाजार में सामान खरीदने जाइए तो हर चीज महंगी मिलती है।
आलू प्याज के बाद अब टमाटर के दाम में भी आग लग गई है। 10 दिन पहले तक 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा टमाटर अब 40 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। थोक बाजार में भी टमाटर के दाम में भारी उछाल है। मॉनसून की बेरुखी और सूखे के आसार का असर बाजार में दिखने लगा है। गर्मी से झुलस रही जनता को महंगाई और जलाने लगी है।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

स्टारलिंक Starlink

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा,संवैधानिक संस्थाओं की अनिवार्य जबाबदेही है — अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास