मोदी सरकार की 'सबका साथ, सबका विकास' नीति का समर्थन करता है अमेरिका : कैरी





मोदी सरकार की 'सबका साथ, सबका विकास' नीति का

 समर्थन करता है अमेरिका : कैरीFrom NDTV India, 30जुलाई, 2014 

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेशमंत्री जॉन कैरी आज भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले वाशिंगटन में कैरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल की तारीफ की। उनके बयान को भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

दरअसल, गुजरात दंगों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा देने से इनकार करने वाला अमेरिका अब उनसे नजदीकियां बढ़ाने के पुरजोर कोशिश कर रहा है। भारत आ रहे अमेरिका के विदेशमंत्री जॉन कैरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को एक ऐसे मुकाम तक ले जाने की भी बात कही, जिससे दोनों एक-दूसरे के साझेदार बन सकें। वाशिंगटन में अमेरिकी थिंक टैंक सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस के समारोह में केरी ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास की नीति में अमेरिका उनका साथ देना चाहता है।

जॉन कैरी ने कहा कि अब नई सरकार के साथ नई संभावनाओं और नए मौकों के साथ बातचीत का समय है। ये भारत के साथ हमारे रिश्तों में बदलाव का वक्त है और हम साथ मिलकर नया इतिहास रचने को प्रतिबद्ध हैं। भारत सरकार का सबका साथ सबका विकास की नीति का हम समर्थन करते हैं।

हालांकि एक सच्चाई यह भी है कि दोनों देश कई मामलों में आमने-सामने हैं। चाहे वह विश्व व्यापार संगठन के नियमों की बहस हो
इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की बात या सब्सिडी का मुद्दा हो या फिर इस्राइल-फिलस्तीन युद्ध का सवाल हो। इस पर दोनों देशों के बीच तीखी बहस चल रही है।

अमेरिका भारत को एशिया में चीन के खिलाफ एक ताकतवर साझेदार की तरह देखना चाहता है। दूसरी तरफ अमेरिकी उद्योग जगत भारत को एक बड़े बाजार की तरह देख रहा है, लेकिन वहां उसे कई रुकावटें नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ भारत सरकार ने अब तक खुलकर अपनी अमेरिकी पॉलिसी साफ नहीं की है। माना जा रहा है कि सितंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ होने वाली उनकी मुलाकात से इस रिश्ते की दिशा तय होगी।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

महाबलिदानी राजा मोरध्वज : जब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन का अभिमान तोड़ा

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र फैल, भारत का युवा जिम्मेदार नागरिक - अरविन्द सिसोदिया

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

राजीव दीक्षित :ह्रदय के अन्तमः तल से हार्दिक श्रधान्जली...!

विष्णु पुराण के अनुसार काल-गणना vishnu puran kal ganana

बूंदी रियासत के पराक्रमी शासक, Bundi State

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

गोवा का कुख्यात 'हाथ काटरो खम्भ' ईसाई मिशनरियों की बर्बरता का प्रतीक है