शैम शैम : कांग्रेसियों नें गौड़ा की नेम प्लेट पैर से कुचली



कांग्रेसी जैसे ही सत्ता से बहार होते हैं खिसयानी बिल्ली की तरह हरकतें करने लगते हैं , सत्ता के बिना इनका मानसिक संतुलन ही बिगड़ जाता है । विशुद्ध आपरा धिक गुंडागर्दी पर उतर आते हैं , जरुरत इन्हे इनकी ही भाषा में जबाव देनें की है । ताकी इनका मानसिक संतुलन ठीक रहे ! 

कांग्रेसियों नें गौड़ा की नेम प्लेट उखाड़ी, पैर से कुचला : शैम  शैम 
Tuesday,Jul 08,2014
http://www.jagran.com/news

नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। रेलवे द्वारा यात्री किराये व माल भाड़े में की गई भारी-भरकम वृद्धि वापस नहीं लिए जाने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की अगुवाई में मंगलवार को रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के आवास पर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गौड़ा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके आवास पर लगी नेम प्लेट को उखाड़कर जमीन पर फेंक दिया। पार्टी नेता मुकेश शर्मा नेम प्लेट को पैर से कुचलते भी नजर आए।
लोकसभा में बजट पेश करने के बाद रेल मंत्री सदानंद गौड़ा अपने आवास पर पहुंचे। वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से प्रदर्शन कर रहे थे। गौड़ा को देखते ही कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को चारो ओर से घेर लिया। कुछ ने गाड़ी पर चढ़ने की भी कोशिश की लेकिन वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीछे धकेलकर गाड़ी को आगे निकाला। प्रदर्शन के बीच अपनी कार में बैठे हुए गौड़ा मुस्कुराते नजर आए।
नेम प्लेट प्रकरण को लेकर अरविंदर सिंह लवली ने सफाई दी है कि वह धक्का-मुक्की में गिर गई थी। हमारा इरादा किसी का अपमान करना नहीं है।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

माननीय इन्द्रेश कुमार जी indresh kumar rss

"आदमी की औकात " - जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज

राष्ट्रवाद के महानायक ‘ पूज्य श्री गुरूजी ’ The great hero of nationalism 'Pujya Shri Guruji'

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

भारत का बड़ा भू भाग बचाने वाले : डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी Dr Shyama Prasad mukhrji

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी