अमेरिकी में दिवाली








**अमेरिकी में दिवाली**
अमेरिकी कांग्रेस में हिंदू पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अमेरिकी कांग्रेस में बुधवार को पहली बार दिवाली मनाई गई। जाने-माने भारतीय अमेरिकियों समेत दो दर्जन से अधिक सांसदों ने कैपिटल हिल पर पारंपरिक दीये जलाए।
कांग्रेशनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स के दो सह अध्यक्षों एवं सांसदों जोए क्राउले और पीटर रोसकॉम ने भारतीय अमेरिकी समुदाय की बढ़ती मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए कैपिटल हिल में अपनी तरह का यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर भारत-अमेरिकी साझेदारी की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया।
प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता नैन्सी पेलोसी ने कहा कि मैं यहां दिवाली की शुभकामनाएं देने आई हूं। अमेरिका भारत का बहुत आभारी है, क्योंकि हमारा नागरिक अधिकार आंदोलन भारत के अहिंसा आंदोलन से प्रेरित था। क्राउले ने कहा कि यह वास्तव में एक ऐतिहासिक घटना है। रोसकॉम ने कहा कि जब हम भारत और अमेरिका के मजबूत होते संबंधों को देखते हैं तो हम पाते हैं कि ये बेहतरीन संबंध हैं और भविष्य के लिए फायदेमंद हैं।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

भारतीय संस्कृति के अजर अमर अष्ट-चिरंजीवी

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भारत को महाशक्ति बनने से रोकने के लिए हिंदुत्व में विभाजन के षड्यंत्र — अरविन्द सिसोदिया

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

देश में पत्रकारिता के लिए एक ठोस नियामक ढांचा हो - हाईकोर्ट

स्वतंत्रता से पूर्व से ही विभाजन, तुष्टीकरण और हिंदू हितों की उपेक्षा कांग्रेस की नीति