सुप्रीम कोर्ट ने नीरा राडिया के छह नए मामले सीबीआई को सौंपे



नीरा राडिया और कई जानी-मानी हस्तियों के बीच फ़ोन पर हुई बातचीत के टेप मीडिया में लीक हुए थे.

नीरा राडिया: छह नए मामले सीबीआई को
गुरुवार, 17 अक्तूबर, 2013
http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2013/10/131017_neera_radia_sc_ml.shtml


नीरा राडिया टेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नौकरशाहों और उद्यमियों साथ हुई बातचीत के आधार पर छह मामले सीबीआई को जाँच के लिए सौंपे हैं. हालांकि अदालत ने इन मामलों का ख़ुलासा नहीं किया, लेकिन सीबीआई से कहा है कि वो दो महींनों के भीतर जाँच पूरी करें और रिपोर्ट अदालत को सौंपे.

न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कठोर शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि टेलीफ़ोन की बातचीत से संकेत मिलते हैं कि निजी लोगों ने अपने फ़ायदे के लिए ग़लत तरीकों का इस्तेमाल किया. अदालत ने नीरा की क्लिक करें टेलीफोन की बातचीत के विश्लेषण के लिए एक विशेष दल नियुक्त किया था. इस दल की रिपोर्ट के आधार पर ही अदालत ने छह मामले सीबीआई को सौंपे.

अब इस मामले में 16 दिसंबर को सुनवाई होगी. मूल रिकार्ड नहीं
इसी साल अगस्त में केन्द्र सरकार नीरा राडिया के टेलीफ़ोन टैप करने के लिए अधिकृत किए जाने से संबंधित मूल रिकॉर्ड उच्चतम न्यायालय में पेश नहीं कर सकी थी, जिसे अदालत ने ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया.
न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष सरकार को उस समय शर्मसार होना पड़ा था जब मूल रिकॉर्ड पेश करने में उसकी असफलता के बाद न्यायालय ने फ़ोन टैपिंग पर उसके दृष्टिकोण को सुनने से इनकार कर दिया.
पिछले साल अगस्त में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वो मीडिया में लीक हुए विवादित क्लिक करें नीरा राडिया टेप के स्रोत का पता नहीं कर पाई है. 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

आन बान और शान का पर्व भुजरिया

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

Instead of Opposing the RSS, Intolerant Americans Should Look Within — Arvind Sisodia

अर्द्धनारिश्वर स्त्री, समान अस्तित्व का सम्मान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

दुनिया भर की धार्मिक संस्कृति में हिन्दू धर्म की झलक World Sanatan Dharma

असहिष्णु अमेरिकियों को अपने भीतर झांकना चाहिए - अरविंद सिसोदिया

RTI द्वितीय अपील

मोदी क्यों जरूरी है