कांग्रेस में सब चोर ही चोर : नितिन गडकरी
- arvind sisodia - अरविन्द सिसोदिया जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। http://in.jagran.yahoo.com/news/local/rajasthan/4_9_7670104.html भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भ्रष्टाचार के मामले में सोमवार २ मई २०११ को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को घेरते हुए कहा कि इन दोनों के ही इशारे पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार की फिल्म के निर्माता, निर्देशक मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी है। कांग्रेस का नारा है लुटो और लुटने दो। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे देश में लूट मची है और यह सब दिल्ली में बैठे कांग्रेस के आला नेताओं के इशारे पर हो रहा है। पार्टी अध्यक्ष की कमान संभालने के 17 माह बाद राजस्थान के पहले दौरे पर आए गडकरी ने जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार और महंगाई के मामले में केंद्र सरकार को जमकर घेरा। मनमोहन सिंह को लाचार प्रधानमंत्री बताते हुए गडकरी ने कहा कि वे हर मामले में कहते है मुझे किसी बात का पता नहीं है। चाहे 17,600 करोड़ रुपये का 2जी स्पैक्ट्रम घोटाला हो या फिर 76 हजार करोड़ रुप...