संदेश

सचिन तेंदुलकर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

टीम इंडिया में सचिन होना चाहिए था

फॉर्म में चल रहे खिलाडियों को बाहर बिठा कर हारना ठीक नही ....!! - अरविन्द सीसोदिया   एक हार का मतलव सीरिज हारना नही होता , क्रिकेट में अनिश्चितता  ही तो लोकप्रियता का मुख्यकारण है. मगर हम प्रयोग का काम या परखने का काम दूसरे देश से मैच खेलते वक्त ही क्यों करते हैं यह समझ से बाहर की बात है . इस टीम में सबसे  कम समय अब  सचिन के पास है , उसे आखिर रिटायर होना ही होगा  , वह बहुत ही अच्छा खेल रहा है ,उपयोगी ही नही बहुत ही उपयोगी खेल रहे हैं ,  उसे टीम से बाहर रखना ठीक नही था . वह तीन चार मैच के बाद विश्व का सबसे ज्यादा वन डे खेलने वाला खिलाड़ी बन जाता , मगर आपने जान बुझ कर , उसे इस उपलब्धि से अभी दूर किया यह ठीक नही था ,    सचिन ने आईपीएल-3 में सर्वाधिक 618 रन बनाए और किंग्स इलेवन पंजाब के मार्श का 2008 के पहले आईपीएल में 616 रन बनाने के पिछले रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद वन डे में पहला दोहरा शतक बनाया . ह...

सचिन को आराम, सिर्फ द्वेष माना जायेगा

चित्र
चयनकर्ताओं ने सचिन को विश्राम दे कर,  राष्ट्र के साथ विश्वास घात किया है ....! - अरविन्द सीसोदिया     श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज़ के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया गया। मध्यक्रम के धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह की जहां टीम में वापसी हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को चयनकर्ताओं ने आराम देने का फैसला किया है।    जब सचिन विश्व रिकार्ड से मात्र ३ मैच दूर हैं , तब उसे रोक कर देश के मान को बड़ाने वाली इस घटना में भारतीय किर्केट बोर्ड ने खलनायक की भूमिका निभाई है , आज वन डे के सबसे आधिक मैच खेलने का रिकार्ड श्रीलंका  के सनत जयसूर्या के नाम है  और यह भारत के नाम हो सकता था . सचिन  खेल भी बहुत ही बढिया रहे हैं . वन डे में और टेस्ट में हाल ही में दोहरे शतक लगाये हैं .  त्रिकोणीय सीरीज़ 10 अगस्त से आरंभ हो रही है। भारत और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम न्यूजीलैंड है। सचिन के नाम पर ९४ शतक हैं , शतकों का शतक बनानें बाले वे विश्व क...