विपक्ष संभावित हार से बौखलाया,अतिरिक्त सतर्कता रखें - अरविन्द सिसोदिया
वि पक्ष संभावित हार से बौखलाया,अतिरिक्त सतर्कता रखें - अरविन्द सिसोदिया आगामी लोकसभा के लिए आमचुनाव संपन्न हो गए, एग्जिट पोल 2024 भी आ गया, मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं, यह भी अंदाजा एग्जिट पोल ने लगा लिया, विपक्ष को भी इन सब बातों का ध्यान है कि उनका ईडी गठबंधन सत्ता से बहुत दूर है, किंतु हार को स्वीकार्य कैसे करें , हार का ठीकरा मालिक राहुल गांधी पर फोड़ नहीं सकते! राहुल सक्षम भावी पी एम हैँ और आगे भी देश के प्रधानमंत्री बनने लायक रहेंगे, इस नीति पर कैसे काम किया जाए और इस आकांक्षा को बनाये रखने के लिए, लगातार तीसरी हार के वास्ते किसी न किसी को बलि का बकरा तो बनना पड़ेगा और यह सब बहुत आसान है क्योंकि ईवीएम EVM सामने है! गठबंधन के लोग एग्जिट पोल के ठीक पहले एकत्र हुए, उन्होंने घोषणा की कि एग्जिट पोल पर इनेलो की बहस में कोई भी कांग्रेसी सम्मिलित नहीं होगा और उन्होंने 295 प्लस सीटों का एक टारगेट भी प्रेसवार्ता करके दे दिया! इलेक्शन कमिशन पर भी कुछ बोले और इसके बाद वह इलेक्शन कमीशन से भी मिलने गए ! अर्थात उन्हें ज्ञात है कि चुनाव परिणाम उनके फेवर में नहीं...