नेताजी सुभाषचन्द्र बोस होते तो विभाजन नहीं होता - अरविन्द सिसौदिया Netaji Subhas Chandra Bose
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत बहुत धन्यवाद जिनके निर्णय से महान और सच्चे देशभक्त एवं प्रथम स्वतंत्र भारत की सरका र के मुखिया को दिल्ली में इण्डिया गेट पर स्थान प्रदान कर योग्य सम्मान दिया । महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की कांग्रेस में सच्च राष्ट्रवादियों के साथ शत्रुओं से भी ज्यादा बुरा व्यवहार होता था, इसका उदाहरण नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का संर्घष और सरदार वल्लभभाई पटेल की उपेक्षा साबित करती है। आज नहीं तब भी कांग्रेस में राजकुमारों का ही रूतवा होता था । इसका उदाहरण मोतीलाल नेहरू जी के पुत्र जवाहरलाल नेहरू जी है। यह पोस्ट 2022 की है, इसे उसी संदर्भ से ग्रहण करें । सादर। कांग्रेस की युवा राजनीति में सबसे अधिक लोकप्रिय नेताजी सुभाषचन्द्र बोस थे , यह टीस हमेशा जवाहरलाल नेहरू जी को रहती थी। किन्तु कांग्रेस राजकुमार जवाहरलाल नेहरू जी ही थे क्यों कि वे मोतीलाल जी नेहरू के पुत्र थे एवं मोतीलाल जी नेहरू को किसी की कोई परवाह इसलिये नहीं थी कि वे स्वयं चुनावी राजनीति में जमें हुये थे एवं अंग्रेज अफसरों से भी उनकी अच्छी पटरी बैठती थी। विश्व राजनीति की समझ के साथ ...