संदेश

Shyama Prasad Mukherjee लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा : डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी : जनसंघ के संस्थापक Shyama Prasad Mukherjee

नोट - यह आलेख तब का है जब 370 हटी नहीं थी, अतः अब 370 हट चुकी है इसे समाविष्ट करते हुये आलेख का पठन करें। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी  महान शिक्षाविद, चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। भारतवर्ष की जनता उन्हें स्मरण करती है - एक प्रखर राष्ट्रवादी के रूप में। उनकी मिसाल दी जाती है - एक कट्टर राष्ट्र भक्त के रूप में। भारतीय इतिहास  उन्हें सम्मान से स्वीकार करता है - एक जुझारू, कर्मठ, विचारक और चिंतक के रूप में। भारतवर्ष के लाखों लोगों के मन में उनकी गहरी छबि अंकित है- एक निरभिमानी, देशभक्त की। वे आज भी आदर्श हैं - बुद्धजीवियों और मनीषियों के। वे आज भी समाए हुए हैं - लाखों भारतवासियों के मन में एक पथप्रदर्शक एवं प्रेरणापुंज के रूप में। जीवन वृत्त 6 जुलाई, 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का जन्म हुआ। उनके पिता श्री आशुतोष मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे एवं शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे। यह कहा जाता है कि  होनहार बिरवान के होत चिकने पात पात । इस कहावत को डॉ श्यामाप्रसाद मुकर्जी ने चरितार्थ ...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान अमर रहेगा

चित्र
    "एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नही चलेंगे" के उद्घोष के साथ कश्मीर में बलिदान देने वाले श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को जयंती पर सादर नमन     डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान अमर रहेगा पाकिस्तान बनवा चुकी, तिब्बत चीन को दे चुकी जवाहरलाल नेहरू की सत्ता मद में डूबी निरंकुश एवं मनमानी करने वाली कांग्रेस पर लोकतांत्रिक तरीके से अंकुश लगाने के लिए एक मजबूत राष्ट्रहित चिंतक विपक्ष की अवधारणा को स्थापित करने के लिये, केन्द्रीय मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर,1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना एवं संसद में प्रथम संयुक्त गठबंधन की स्थापना करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी व दूरदर्शी चिंतक डॉ. श्यामा-प्रसाद-मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें आत्मिक श्रद्धांजलि एवं नमन् । देश की एकता हेतु आपका बलिदान अमर रहेगा। "सत्ता का मूल उद्देश्य राज करना नहीं बल्कि राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करना है।" देश की एकता और विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती पर विनम्र अभ...