राज्यसभा सांसद से मारपीट का असली कारण तो बताइये केजरीवाल साहब -अरविन्द सिसोदिया Real Reason Of Swati Maliwal
आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक,राज्य सभा की महिला सांसद और पूर्व महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल, मुख्यमंत्री केजरीवाल आवास के लिए इतना अपरिचित चेहरा तो नहीं था कि उसे मुख्यमंत्री से मिलने समय लेना पड़े और उसे अपरिचित मानकर धक्का मुक्की हो जाये। सब कुछ सुनियोजित था। उसे सबक सिखाया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल को कभी सड़क पर गोलगप्पे खिलाने वाली स्वाति मालीवाल अचानक इतनी बुरी क्यों हो गईं कि उसे मुख्यमंत्री का बाउंसर मारपीट कर आवास से निकाल दे। इस मारपीट की पुष्ठी आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह करें और बदसलूकी करने वाले पर कार्यवाही का भरोषा दे। स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री में इतना भी शिष्टाचार नहीं था कि वे अपनी महिला राज्य सभा सांसद से मिलने या हालचाल पूछने पहुंचे और बदसलूकी के लिए जिम्मेवार अपने बाउंसर अर्थात ओएसडी से नाराजगी व्यक्त करें। बल्कि वे अपने उसी ओएसडी के साथ दूसरे प्रदेशों की यात्रा में नजर आते हैँ। इससे स्पष्ट संदेश है की मारपीट कर स्वाति को डराना धमकाना सुनियोजित था। क्योंकि स्वाति अरविन्द केजरीवाल के एनज...