कांग्रेस की सुनिश्चित हार की जवाबदेही से बचने की नौटंकी, चुनाव आयोग पर झूठा दोषारोपण : अरविन्द सिसोदिया
कांग्रेस की सुनिश्चित हार की जवाबदेही से बचने की नौटंकी, चुनाव आयोग पर झूठा दोषारोपण : अरविन्द सिसोदिया कोटा, 25 सितंबर। भाजपा कोटा संभाग के भाजपा मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि, “यूपी और पंजाब में विधानसभा चुनाव हैं और वहाँ के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं आने हैं। पूरे देश में कांग्रेस और राहुल गाँधी की अस्वीकार्यता बनी हुई है। इन परिणामों के आने से पहले ही कांग्रेस अपनी छवि बचाने में जुट गई है। इसीलिए कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर हमले की नौटंकी पुनः प्रारंभ कर दी है।” उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस की देश में लगातार अस्वीकार्यता बनी हुई है, पश्चिम बंगाल और बिहार चुनाव से पहले भी इसी तरह के झूठ परोस कर कांग्रेस भाग गई थी। मूलतः अस्वीकार्यता से ध्यान हटाने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाना कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक रणनीति रही है, ताकि गाँधी परिवार की छवि को घटती लोकप्रियता से बचाए रखा जाए।” सिसोदिया ने कहा कि, “हाल ही में राजस्थान में निकाय चुनाव हुए हैं। कांग्र...