हिन्दू शौर्य के साथ कांग्रेस की बदतमीजी
हिन्दू शौर्य के साथ कांग्रेस की बदतमीजी गहलोत सरकार ने बदला 10वीं क्लास का सिलेबस, महाराणा प्रताप की कहानी में काट-छांट जयपुर, 23 जून 2020, अशोक गहलोत सरकार के दौरान किताबों की समीक्षा के लिए बनी कमेटी की सिफारिश पर पाठ्यपुस्तक मंडल की ओर से कक्षा 10वीं की सामाजिक विज्ञान की किताब के संस्करण में महाराणा प्रताप से जुड़ी ऐतिहासिक संघर्ष की कहानी को हटा दिया है. महाराणा प्रताप से जुड़ी ऐतिहासिक संघर्ष की कहानी को हटा दियाप्रताप और चेतक की वीरता को काट-छांट कर उसे कम कर दिया गया राजस्थान में सरकारों के बदलने के साथ ही इतिहास बदलने का भी चलन हो गया है. एक बार फिर से राजस्थान की किताबों के इतिहास में महाराणा प्रताप अकबर के खिलाफ लड़े गए हल्दीघाटी युद्ध में नहीं जीत पाए हैं. इसके पहले राजस्थान में इतिहास की किताबों मे पढ़ाया जाता था कि हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की सेना जीती थी मगर पिछली बीजेपी सरकार ने 2017 में सिलेबस में बदलाव करते हुए बताया था कि महाराणा प्रताप की सेना ने हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर पर विजय प्राप्त की थी. इसे लेकर इतिहासकारों में विवाद रहा. अब एक बार फि...