संदेश

प्रधानमंत्री मोदीजी को अधिकतम जानें - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
प्रधानमंत्री मोदीजी को अधिकतम जानें PM Modi ji At India प्रधानमंत्री मोदीजी को अधिकतम जानें PM Modi ji At India आपरेशन सिंदूर की महान सफलता का उत्सव भारत मना रहा है। इससे पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का इतिहास मोदीजी नें रचा है। भारत नें आतंकबाद को उसके घर में घुस कर मारने की क्षमता को मोदीजी के प्रधानमंत्री काल में ही विकसित किया है।  आने वाली 9 जून 2025 को प्रधानमंत्री मोदीजी के तीसरे कार्यकाल की प्रथमवर्ष गांठ है। इस अवसर पर पूरे देश में संकल्प से सिद्धि अभियान के द्वारा प्रधानमंत्री मोदीजी एवं भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर व्यापक अभियान चलाया जायेगा। मोदीजी के नेतृत्व में देश की उन्नति और विकास को प्रत्येक देशभक्त को जानना और समझना चाहिए। 2024 के संसदीय चुनावों में एक और निर्णायक जीत के बाद, श्री नरेन्द्र मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। यह जीत श्री मोदी के लिए लगातार तीसरा कार्यकाल है, जिससे उनका नेतृत्व और मजबूत हुआ है। 2024 के चुनावों में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। भारी संख्या में मतदाताओं ने श...