" युगपुरुष नरेन्द्र मोदी " विश्व-पटल पर भारत का गौरवपूर्ण उत्कर्ष – अरविन्द सिसोदिया

प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्मोत्सव का पूर्व अभिनंदन 
" युगपुरुष नरेन्द्र मोदी " विश्व-पटल पर भारत का गौरवपूर्ण उत्कर्ष – अरविन्द सिसोदिया

कोटा 13 सितंबर। भारत के इतिहास में समय-समय पर ऐसे महा युगनायक अवतरित हुए हैं जिन्होंने राष्ट्र के मार्ग को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है। आधुनिक काल में यदि किसी व्यक्तित्व ने भारतीय जनमानस को आत्मविश्वास, साहस और नवचेतना से परिपूर्ण किया है तो वह नाम है " भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी। "

संघर्ष से शिखर तक की प्रेरणादायक यात्रा

गुजरात के एक सामान्य परिवार में जन्मे मोदीजी की जीवनयात्रा इस सत्य को प्रमाणित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम से असंभव को भी संभव किया जा सकता है। बचपन में रेलगाड़ियों में चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में जो कुछ सीखा, उसी ने उनके जीवन की दिशा बदल दी।

जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा तो राष्ट्रसेवा और जनसेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। संघ के प्रचारक जीवन से लेकर भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्य, फिर गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और अंततः भारत के प्रधानमंत्री तक का उनका सफर प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि भारत में परिवारवाद से इतर एक सामान्य व्यक्ति भी जनता की स्वीकृति से सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है।

निर्णायक नेतृत्व और वैश्विक स्वीकार्यता

मोदीजी का नेतृत्व केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनकी निर्णय क्षमता और दूरदर्शिता को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के योगदान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक मान्यता उनकी दूरदर्शी सोच और विश्व को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रतीक है।

जी-20 सम्मेलन, ब्रिक्स शिखर वार्ता तथा विभिन्न बहु पक्षीय व द्विपक्षीय मंचों पर उनकी सशक्त उपस्थिति ने भारत की आवाज़ को और प्रभावशाली बनाया है।

आज विश्व की अनेक प्रमुख रैंकिंग और रिपोर्ट्स यह सिद्ध करती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल तेज़ी से प्रगति कर रहा है, बल्कि वैश्विक परिदृश्य में भी एक निर्णायक शक्ति के रूप में उभरा है।

आत्मनिर्भरता और विकास का नया युग

मोदीजी का स्पष्ट संदेश रहा है “भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।”

मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने युवा वर्ग को नई दिशा दी है। संपूर्ण विश्व भारत की तीव्र प्रगति को देखकर आश्चर्यचकित है।

कोविड-19 की चुनौती के समय भारत ने दो स्वदेशी वैक्सीन बनाकर न केवल अपने नागरिकों को सुरक्षा दी, बल्कि विश्व को भी राहत पहुँचाई।

चन्द्रमा के उस छोर तक पहुँचना, जहाँ पहले कोई राष्ट्र नहीं पहुँच पाया था, भारत की वैज्ञानिक क्षमता का गौरवपूर्ण प्रमाण है।

आधुनिक रक्षा संसाधनों और वैज्ञानिक दक्षता में हुई प्रगति को ऑपरेशन सिंदूर जैसे सफल अभियान से पूरे विश्व चोंकाया है ।

गरीब कल्याण और नारीशक्ति उत्थान की योजनाओं ने अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। आधार, जनधन और मोबाइल की त्रिवेणी ने पारदर्शिता और सुशासन का नया अध्याय रचा है।
भारतीय संस्कृति और विश्व नेतृत्व

मोदीजी ने भारत की परंपराओं को आधुनिक विकास के साथ जोड़ते हुए विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया है। उनकी विदेश यात्राएँ केवल कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता और आत्मविश्वास का उद्घोष रही हैं।

विश्व के अनेक राष्ट्राध्यक्षों ने मोदीजी को दूरदर्शी, सशक्त और परिणामकारी नेता के रूप में सम्मानित किया है। 

नरेंद्र मोदी जी का जन्मोत्सव : राष्ट्र की सामूहिक शुभकामना

मोदीजी के जन्मोत्सव का अवसर केवल उनके व्यक्तिगत जीवन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह पूरे राष्ट्र का आत्मविश्वास पर्व है। यह वह दिन है जब भारतवासी उनके नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हैं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु तथा निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना करते हैं।

“मोदीजी की राजनीति सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम है। उनकी जीवन यात्रा केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व में शांति, विकास और सहयोग की दिशा निर्धारित करने वाली शक्ति बन चुकी है।”

भारत को मोदीजी के रूप में मिला नेतृत्व सनातन संस्कृति के ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का अनुपम उदाहरण है, जिसमें भारत ने विश्व को एक परिवार के रूप में देखने की परंपरा को और आगे बढ़ाया है।

इस पावन अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि बधाई।

भवदीय 

अरविन्द सिसोदिया 
प्रदेश सह संयोजक 
भाजपा मीडिया संपर्क विभाग, राजस्थान।
9414180151 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

25 वर्षों में जनसेवा से वैश्विक नेतृत्व तक, मोदीजी की स्वाभिमानी राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा — अरविन्द सिसोदिया

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

India's 'Path of Peace' Amid Global Conflicts: The Historic Success of the BRICS Summit

भजनलाल शर्मा सरकार पर जनता की संतुष्टि की मोहर — अरविन्द सिसोदिया

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?