कविता - गद्दारों अब भारत छोड़ो, मक्कारों अब भारत छोड़ो!! kvita

समसामायिक कविता 

गद्दारों अब भारत छोड़ो!
मक्कारों अब भारत छोड़ो!!

- अरविन्द सिसोदिया 
94141-80151

बहुत हुई अब देश-विरोधी नौटंकी,
नहीं चलेगी झूठ-फरेब की होनी - अनहोनी।
भारत माँ की संतानें दे रही चेतावनी,
गद्दारों अब भारत छोड़ो!
मक्कारों अब भारत छोड़ो!!

---1---
फूट डालो-राज करो की नीति विदेशी,
जातिवाद से तोड़ रहे एकता की डोरी।
राष्ट्रविरोधी करतूत अब सहन न होगी,
झूठी अफवाहें, चालाकी मंज़ूर न होगी।

बहुत हुई अब देश-विरोधी नौटंकी,
अब नहीं चलेंगी छल प्रपंच की कहानी।
भारत माँ की संतानें गरज रही,
गद्दारों अब भारत छोड़ो!
मक्कारों अब भारत छोड़ो!!

---2---
शहीदों ने खून से मातृभूमि को सिंची है,
जन-गण-मन करता भारत माँ की आरती।
छल कपट पाखंड की आँच न झुलसा पायेगी ,
एकता के स्वरों के बनें हम सभी सारथी।

बहुत हुई अब देश-विरोधी नौटंकी,
अब न टिकेगी षड्यंत्र की चालाकी।
भारत माँ की संतानें हुँकार रही,
गद्दारों अब भारत छोड़ो!
मक्कारों अब भारत छोड़ो!!

---3---
कौन हो तुम? किसके इशारे चलते?
देश की नज़र से तुम कहाँ बच सकते?
सदियों से जीवित यह भारत महान,
तोड़ न पाओगे इसकी एकता का मान ।

बहुत हुई अब देश-विरोधी नौटंकी,
अब न चलेगा असत्य अहंकारी,
भारत माँ की संतानें करती ऐलान,
गद्दारों अब भारत छोड़ो!
मक्कारों अब भारत छोड़ो!!

---समाप्त---

लेखक - 
अरविन्द सिसोदिया 
बेकरी के सामने, राधाकृष्ण मंदिर रोड़,
डडवाड़ा, कोटा जंक्शन, कोटा 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

25 वर्षों में जनसेवा से वैश्विक नेतृत्व तक, मोदीजी की स्वाभिमानी राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा — अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

भजनलाल शर्मा सरकार पर जनता की संतुष्टि की मोहर — अरविन्द सिसोदिया

Lord Dattatreya's 24 Gurus and the Teachings Received from Them

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

सभी हिस्सेदारों की सहमति से बंटवारा नहीं किया तो निरस्त किया जा सकता है - सुप्रीम कोर्ट