पाकिस्तान में महा चरमपंथ का राज
अति कट्टरवाद ... पाकिस्तान का निर्माण ही साम्रदायिक आधार पर हुआ , उसमें रहने वालों और शासन करने वालों की मानसिकता भी वही रही ... विश्व के अन्य देशों को उस पर कठोर नियंत्रण रखना चाहिए था.., मगर अमरीका, ब्रिटेन सहित तम देशों ने उसकी हर नाजायज बात का पक्ष लिया , अमरीका और ब्रिटेन के कुछ कुछ भुगता है ...!!! मगर अब इन्होनें ठीक से पाकिस्तान पर सिकंजा नहीं कसा तो , बड़े नुकशान को उठाना पडेगा... -------- "पाकिस्तान में चरमपंथ का राज" लिंक http://www.dw-world.de/dw/article जर्मनी की ग्रीन पार्टी की करीबी संस्था हाइनरिष बोएल में काम करने वाले ग्रेगर एन्स्टे पाकिस्तान में पांच साल रहे. उन्होंने जो महसूस किया, उसे डॉयचे वेले के साथ एक इंटरव्यू में साझा किया. ग्राहम लूकस से बातचीत के अंश. पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में चरमपंथ बहुत बढ़ गया है. पिछले तीन दशकों में हजारों धार्मिक स्कूल खुल गए हैं, जो युवाओं में पश्चिम के खिलाफ भावनाएं भरने का काम कर रहे हैं. उनका पहला लक्ष्य धार्मिक आधार पर राष्ट्र चलाना है. पाकिस्तान में आतंकवाद पनपाने वाली संस्थाएं काफी सालो...