मोदी युग के भारत नें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से , विश्व को चौंकाया - अरविन्द सिसोदिया
ऑपरेशन सिंदूर, विश्व को चौंकाया - अरविन्द सिसोदिया आपरेशन सिंदूर, प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार की इच्छा शक्ति और भारतीय सेना की युद्ध क्षमता का विश्व को चौंकाने वाला परिणाम रहा है। इस कार्यवाही में सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि पाकिस्तान में स्थित आतंकी अड्डों की सही लोकेशन भारत को होना, उन्हें किस हथियार से तबाह किया जा सकता है, इसकी सटीक चयन...! पाकिस्तान द्वारा परमाणु युद्ध की बार बार धमकी का भी पूरा पूरा इलाज करना और पाकिस्तान के पलटबार को आसमान में ही विफल कर देना रहा है। जिसके लिए भारत की मोदी सरकार, भारतीय सेना की सम्मिलित कार्यवाही और भारत के ख़ुफ़िया विभाग का अत्यंत क्षमतावान होना, बधाई का पात्र है। कम से कम समय में जरूरी कार्यवाही करना और कार्यवाही का मामूली समय में ही बंद हो जाना उच्चतम सफलता है। वर्तमान दौर में लंबे युद्ध में फंसना सबसे बड़ी विफलता माना जाता है। जिसमें रूस युक्रेन युद्ध फंस गया था। इससे पहले वियतनाम और अफगानिस्तान में अमेरिका फंस चुका था। पाकिस्तान तो तबाह देश है, नंगा देश है,मगर भारत एवं विकसित देश बनने की तरफ बड़ रहा है। भारत का बुरा चाहने वाल...