ड्रग और शराब माफ़ियाई अब महात्मा गांधी के ओट पर उतरी - अरविन्द सिसोदिया


 
ड्रग और शराब माफ़ियाई अब महात्मा गांधी के ओट पर उतरी - अरविन्द सिसोदिया

पूरा देश जानता है कि नशे के धंधे में अपार धन दौलत है । इस काम में माफियागिरी और तस्करी का गठजोड़ रहता है और अपराधी तत्व जमीनी स्तर पर इसका संचालन करते हैं ।

आप पार्टी की नई शराब नीति जग जाहिर हो चुकी है । मोटा पैसा बनाने के चक्कर में , न केवल गली गली शराब की दुकानें खोली गई बल्कि , लोगों को शराब आसानी उपलब्ध हो और वे अधिक शराब का उपयोग कर, शराब ठेकेदार को अधिकतम फायदा पहुचाएं , यह सब उजागर और प्रमाणित रूप में सामनें आ गया ।

अपराध किया तो जांच भी होगी, पूछताछ भी होगी । बयान भी लिये जाएंगे और जरूरत हुई तो जेल भी जाना पड़ेगा । यह एक तय प्रक्रिया है ।

भ्रष्टाचार हो या अन्य कोई अपराध , सभी अपने आपको निर्दोष ही बताते हैं । मगर निर्दोष तो न्यायालय ही घोषित करेगा ।

आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के स्कूल , दिल्ली की शिक्षानीति का ढिढोरा पीटते फिर रहे हैं । यदि शराब नीति में पाक साफ हैं तो शराब नीति का ढिंढोरा क्यों नहीं पीटते ? 

शराब नीति पर पूरी तरह आप पार्टी का , चुप रहना, फस्टापेज विज्ञापन नहीं देना ही यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार तो हुआ है और वह भ्रष्टाचार जन विरोधी भी है । इसीलिए दूसरी बातें की जा रहीं हैं । मगर असली उत्तरों से बचा जा रहा है ।

CBI नें पूछताछ के लिए, सिसोदिया को बुलाया तो उसका राजनैतिक फायदा उठानें की नोटँकी शिरू हो गई । महात्मा गांधी की ओट लेनेँ पहुँच गये । इससे न तो अपराध कम होता है, न ही अनैतिकता कम होती है । बल्कि महात्मा गांधी के राजघाट पहुचना यह दर्शाता है कि कमजोर कड़ी है, जिससे बचानें गांधी जी का सहारा लिया जा रहा है ।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

25 वर्षों में जनसेवा से वैश्विक नेतृत्व तक, मोदीजी की स्वाभिमानी राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा — अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

Lord Dattatreya's 24 Gurus and the Teachings Received from Them