एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का कालाधन पकड़ा




कालाधन : एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का कालाधन पकड़ा
Bhasha,   जुलाई 16, 2014

नई दिल्ली: सरकार ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है। यह आंकड़ा आयकर विभाग द्वारा इससे पिछले वर्ष कालेधन का पता लगाने के लिए मारे गए छापों के दौरान जब्त राशि के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आयकर विभाग ने मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान तलाशी अभियान में 10,791.63 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया जबकि इसी अवधि में देशभर में सर्वे ऑपरेशन में विभाग को 90,390.71 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला। आयकर विभाग की यह कार्रवाई व्यक्तियों, व्यावसायिक फर्मों, कंपनियों और अन्य वित्तीय संस्थानों के खिलाफ कर चोरी का पता लगाने के लिए की गई।
विभाग की तलाशी और छापे के अभियान तथा सर्वे ऑपरेशन में कुल मिलाकर 1,01,181 करोड़ रुपये के कालेधन का पता लगाया गया। तलाशी अभियान में आयकर विभाग के अधिकारी किसी कंपनी के कार्यस्थल और आवास दोनों जगह छापा मारते हैं, जबकि सर्वे में अधिकारी केवल व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ही तलाशी लेते हैं।

इससे पहले 2012-13 में आयकर विभाग ने तलाशी और सर्वे दोनों के जरिये केवल 29,628 करोड़ रुपये का पता लगाया। विभाग ने 2013-14 के दौरान आभूषण, सावधि जमाओं और 807.84 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

राहुल को खुश करने के लिए, मोदीजी के विरुद्ध बदतमीजी कांग्रेस की अनिवार्य शर्त हो गई है, इसीलिए बार-बार अमर्यादित टिप्पणियों का दौर चल रहा है — अरविन्द सिसोदिया

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

खरगे की मोदीजी पर अभद्र भाषा, कांग्रेस की हताशा, कुंठा और विकृत मानसिकता का प्रमाण : अरविन्द सिसोदिया

btsm भारत-तिब्बत सहयोग मंच,चित्तौड़ प्रांत सेतवांग यात्रा पर 120 से अधिक यात्री जायेंगे, कोटा नगर से पहली बार 70 से अधिक यात्री भाग लेंगे

कांग्रेस राजकुमार की अस्वीकार्यता के लिए, चुनाव आयोग को बली का बकरा नहीं बनाया जा सकता - अरविन्द सिसोदिया