नहीं दिखा मोदी सरकार पर , कांग्रेस प्रचारित गठबंधन दबाव - अरविन्द सिसोदिया

नहीं दिखा मोदीजी की सरकार पर , कांग्रेस प्रचारित दबाव - अरविन्द सिसोदिया

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी शपथ ले ली है। इसी के साथ उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के बाद स्वयं के नाम किया है। अर्थात अभी तक सिर्फ दो प्रधानमंत्री ऐसे हुए हैं जिन्होंने लगातार प्रधानमंत्री पद की तीन शपथ  ग्रहण की है।

उसी के साथ मीडिया में बन रहा हल्ला और विपक्ष के नेताओं द्वारा लगाए जा रहे भिन्न-भिन्न आरोपी के विरुद्ध मोदी सरकार के गठन के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि वह किसी भी डाल के दबाव में नहीं है।

मोदी सरकार पर किसी भी दल का दबाव रह भी नहीं सकता क्योंकि 240 सिम उसके स्वयं के पास है। दूसरा ऑल ओवर एनडीए 292 है जो बहुमत के 272 से 20 अधिक है। घटक दलों में सबसे ज्यादा 16 सीटें टीडीपी के पास है, यह दल आंध्रप्रदेश की सत्ता में हैं और दल प्रमुख वहाँ मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैँ। इसलिए उनके टूटने की संभावना कम हैं। 

दूसरा बड़ा घटक दल नितीश बाबू का 12 सीटों का हैं वे स्वयं मुख्यमंत्री हैँ और वहाँ चुनाव भी हैँ। हाल ही में वे इंडी गठबंधन से अपमानित होकर एनडीए में लौटे हैँ, उनके वहाँ अनुभव बहुत खराब रहे हैं, इसलिए उनका पुनः इंडी गठबंधन में जाना संभव लगता नहीं हैं। इसके आलावा अब इंडी गठबंधन का बिखराव चालू होगा। इसलिए वहाँ अस्थिरता ही रहने वाली हैं।

फिलहाल जो मंत्रिमंडल की शक्ल सामने आई हैं वह बहुत स्पष्टता से बयां करती हैं कि मोदीजी की सरकार पर कोई दबाव नहीं हैं।
--------------
2014 से 2024 के बीच -

ब्रिटेन में 5 प्रधानमंत्री बदले।
इटली में 5 प्रधानमंत्री बदले।
अमेरिका में 3 राष्ट्रपति बदले।
जापान में 3 प्रधानमंत्री बदले।
ऑस्ट्रेलिया में 4 प्रधानमंत्री बदले

और भारत में 2014 में भी नरेंद्र मोदी थे और 2024 में भी नरेंद्र मोदी हैं।

इसलिए PM मोदी की लगातार तीसरी जीत ऐतिहासिक मानी जा रही है।

दुनियाभर में राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत में मोदी अडिग हैं।
अगर बात करें चीन और रुस की तो वहां के हालात तो सभी को पता ही है। लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है और साथ ही पूरी तानाशाही से वहां के राष्ट्राध्यक्ष सत्ता पर काबिज है। 

-------------------
 नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही इतिहास रच दिया है। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कुल 71 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। इनमें 30 कैबिनेट, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं।

उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 10 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। बिहार से आठ, गुजरात और मध्य प्रदेश से छह-छह नेताओं को मोदी की टीम में जगह मिली है। पंजाब से सिर्फ एक चेहरे को मंत्री बनाया गया है। आइए एक नजर डालते हैं उन प्रदेशों पर, जहां से आने वाले नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है...

उत्तर प्रदेश
राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री) हरदीप सिंह पुरी (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री) जयंत चौधरी (राज्यसभा, स्वतंत्र प्रभार, राज्यमंत्री) जितिन प्रसाद (राज्य मंत्री) पंकज चौधरी (राज्य मंत्री) अनुप्रिया पटेल (राज्य मंत्री) एसपी सिंह बघेल (राज्य मंत्री) कीर्तिवर्धन सिंह (राज्य मंत्री) बीएल वर्मा (राज्य मंत्री) कमलेश पासवान (राज्य मंत्री)
बिहार
जीतनराम मांझी (हम, कैबिनेट मंत्री) राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (जेडीयू, कैबिनेट मंत्री) गिरिराज सिंह, (कैबिनेट मंत्री) चिराग पासवान (एलजेपी- रामविलास, कैबिनेट मंत्री) रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा, राज्यमंत्री) नित्यानंद राय (राज्य मंत्री) सतीश दुबे (राज्यसभा, राज्य मंत्री) राजभूषण चौधरी (राज्य मंत्री)
गुजरात 
अमित शाह (कैबिनेट मंत्री) जेपी नड्डा (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री) सुब्रह्मण्यम जयशंकर (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री) मनसुख मंडाविया (कैबिनेट मंत्री) सीआर पाटिल (कैबिनेट मंत्री) नीमूबेन बमभानिया (राज्य मंत्री)
महाराष्ट्र
नितिन गडकरी (कैबिनेट मंत्री) पीयूष गोयल (कैबिनेट मंत्री) प्रताप राव जाधव (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार) रामदास अठावले (राज्यसभा, राज्य मंत्री) रक्षा खड़से (राज्य मंत्री) मुरलीधर मोहोल (राज्य मंत्री)
मध्य प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान (कैबिनेट मंत्री) डॉ. वीरेंद्र कुमार (कैबिनेट मंत्री) ज्योतिरादित्य सिंधिया (कैबिनेट मंत्री) एल मुरुगन (राज्यसभा, राज्य मंत्री) दुर्गादास उइके (राज्य मंत्री) सवित्री ठाकुर (राज्य मंत्री)
कर्नाटक
निर्मला सीतारमण (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री) एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस, कैबिनेट मंत्री) प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री) वी सोमन्ना (राज्य मंत्री) शोभा करांदलाजे (राज्य मंत्री)
हरियाणा
मनोहर लाल (कैबिनेट मंत्री) राव इंद्रजीत सिंह (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार) कृष्णपाल गुर्जर (राज्य मंत्री)
ओडिशा
धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री) जुएल ओरांव (कैबिनेट मंत्री) अश्विनी वैष्णव (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)
असम 
सर्बानंद सोनेवाल (कैबिनेट मंत्री) पवित्रा मार्गेरिटा, (राज्यसभा, राज्य मंत्री)
आंध्र प्रदेश
राममोहन नायडू (टीडीपी, कैबिनेट मंत्री) चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी, राज्य मंत्री) भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (राज्य मंत्री)
राजस्थान
भूपेंद्र यादव (कैबिनेट मंत्री) गजेंद्र सिंह शेखावत (कैबिनेट मंत्री) अर्जुन राम मेघवाल (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार) भागीरथ चौधरी (राज्य मंत्री)
झारखंड 
अन्नपूर्णा देवी (कैबिनेट मंत्री) संजय सेठ (राज्य मंत्री)
अरुणाचल प्रदेश
किरण रिजिजू (कैबिनेट मंत्री)
तेलंगाना 
जी किशन रेड्डी (कैबिनेट मंत्री) बंडी संजय कुमार (राज्य मंत्री)
जम्मू-कश्मीर
जितेंद्र सिंह (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
गोवा
श्रीपद यशो नाइक (राज्य मंत्री) 
पश्चिम बंगाल
शांतनु ठाकुर (राज्य मंत्री) सुकांता मजूमदार (राज्य मंत्री)
केरल
सुरेश गोपी (राज्य मंत्री) जॉज कुरियन ( राज्य मंत्री)
उत्तराखंड
अजय टम्टा (राज्य मंत्री)
पंजाब 
रवनीत सिंह बिट्टू (राज्य मंत्री)

छत्तीसगढ़
तोखन साहू (राज्य मंत्री)
नई दिल्ली
हर्ष मल्होत्रा (राज्य मंत्री)
केन्द्रीय मंत्रिमंडल का गठन 

1- श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी - प्रधानमंत्री।
2- श्री राजनाथ सिंह- उत्तरप्रदेश।
3-श्री अमित अनिल चन्द्र शाह- गुजरात।
4- श्री नीतिन जयराम गडकरी- महाराष्ट्र।
5- श्री जगत प्रकाश नड्डा- हिमाचल प्रदेश।
6- श्री शिवराज सिंह चौहान- मध्यप्रदेश।
7- श्रीमती निर्मला सीतारमण-कर्नाटक।
8- डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर- गुजरात।
9- श्री मनोहर लाल- हरियाणा 
10-श्री देवगौड़ा कुमार स्वामी- कर्नाटक ।
11-‌ श्री पियूष वेदप्रकाश गोयल- महाराष्ट्र।
12- श्री धर्मेन्द्र प्रधान- उड़िसा।
13- श्री जीतन राम मांझी -बिहार।
14- श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह- बिहार। 
15-श्री सर्वानंद सोनोवाल-असम। 
16- डॉ वीरेंद्र कुमार-मध्यप्रदेश
17- श्री राम मोहन नायडू- आंधप्रदेश।
18- श्री प्रहलाद वेंकटेश जोशी- कर्नाटक।
19- श्री जुएल ओरांव- उड़िसा।
20- श्री गिरिराज सिंह- बिहार।
21- श्री अश्विनी वैष्णव-उड़िसा।
22-श्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया- मध्यप्रदेश 
23- श्री भूपेन्द्र यादव- राजस्थान।
24- श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत- राजस्थान।
25- श्रीमती अन्नपूर्णा देवी - झारखंड।
26- श्री किरेन रिजिजू - अरूणाचल।
27- श्री हरदीप सिंह पुरी - उत्तरप्रदेश।
28- श्री मनसुख मांडविया- गुजरात।
29- श्री गंगा पुरम किशन रेड्डी - तेलंगाना।
30-‌श्री चिराग पासवान -बिहार
31- श्री सी आर पाटिल - गुजरात।

स्वतंत्र प्रभार 

32- श्री राव इंद्रजीत सिंह - हरियाणा।
33- डॉ जीतेंद्र सिंह - जम्मू।
34- श्री अर्जुन राम मेघवाल - राजस्थान।
35- श्री प्रतापराव गणपतराव जाधव- महाराष्ट्र - सिंधे।
36- श्री जयंत चौधरी - उत्तरप्रदेश।

राज्य मंत्री 

37-श्री जितिन प्रसाद - उत्तरप्रदेश।
38- श्री श्रीपद यशो नाइक- गोवा।
39- श्री पंकज चौधरी - उत्तरप्रदेश।
40- श्री कृष्णपाल गुर्जर- हरियाणा।
41- श्री रामदास आठवले- महाराष्ट्र।
42- श्री रामनाथ ठाकुर - बिहार।
43- श्री नित्यानंद राय- बिहार।
44- श्रीमती अनुप्रिया पटेल - उत्तरप्रदेश।
45-श्री वी सोमन्ना- कर्नाटक।
46- डॉ पेम्मासानी चन्द्रशेखर- आंधप्रदेश।
47- प्रो. S.P. बघेल - उत्तरप्रदेश।
48- श्रीमती शोभा करांदलाजे- कर्नाटक।
49- श्री कीतिवर्धन सिंह - उत्तरप्रदेश।
50- श्री बनवारी लाल वर्मा - उत्तरप्रदेश।
51-श्री शांतनु ठाकुर - पश्चिम बंगाल।
52-श्री सुरेश गोपी- केरल।
53- श्री एल मुरूगन - तमिलनाडु-मध्यप्रदेश।
54- श्री अजय टम्टा - उत्तराखंड।
55- श्री बंदी संजय कुमार - तेलंगाना।
56- श्री कमलेश पासवान - उत्तरप्रदेश।
57- श्री भागीरथ चौधरी -राजस्थान।
58- श्री सतीश चन्द्र दुबे - राज्यसभा, बिहार ।
59- श्री संजय सेठ - झारखंड।
60- श्री रवनीत सिंह बिट्टू- पंजाब।
61- श्री दुर्गादास उड़के - मध्यप्रदेश।
62- श्रीमती रक्षा खडसे - महाराष्ट्र।
63- श्री सुकांता मजूमदार - पश्चिम बंगाल।
64- श्रीमती सावित्री ठाकुर - मध्यप्रदेश।
65- श्री तोखन साहू - छत्तीसगढ़।
66- डॉ राज भूषण चौधरी - बिहार।
67- श्री भूपति राजू निवास वर्मा - आंधप्रदेश।
68- श्री हर्ष मल्होत्रा - दिल्ली।
69- श्रीमती निमूबेन बमभानिया- गुजरात।
70- श्री मुरलीधर मोहोल- महाराष्ट्र।
71-श्री जॉज कुरियन - केरल।
72- श्री पबित्रा मार्गेरिटा-असम

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।

वास्तविक "रघुपति राघव राजा राम " भजन Original "Raghupati Raghav Raja Ram" Bhajan

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

कर्मचारी 48 घंटे पुलिस रिमांड अथवा जेल में तो निलंबित, तो मुख्यमंत्री क्यों नहीं ?- अरविन्द सिसौदिया APP Arvind Kejriwal

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

कालजयी संस्कृति को समाप्त करनें का षडयंत्र अब रोकना होगा - अरविन्द सिसौदिया

जीवन मे कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो