मोदीजी,भाजपा,एनडीए ऐतिहासिक जीत की ओर - अरविन्द सिसोदिया

 


एक्जिट पोल 2024

मोदीजी,भाजपा,एनडीए ऐतिहासिक जीत की ओर - अरविन्द सिसोदिया

Modiji, BJP, NDA are heading towards a historic victory - Arvind Sisodia

एक्जिट पोल 2024 के नतीजे सामनें आ गये हैं। भाजपा बंफर जीत की ओर अग्रसर रहनें का अनुमान प्रदर्षित हुआ है। एक्जिट पोल ज्यादातर सत्ता पक्ष के होते हैं और 2004 में ज्यादातर गलत निकले थे। किन्तु वर्तमान में जो परिस्थिती है उसमें एक्जिट पोल सही रहनें का ही अनुमान इसलिए लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के सामनें कोई था ही नहीं .....! क्यों कि ईडी गठबंधन के मुख्यकर्ताधर्ता कांग्रेस राजकुमार राहुल गांधी ही रहे हैं और उन्होनें स्वयंभू स्टाइल में सब कुछ गुड गोबर कर दिया है। कांग्रेस को कुछ सीटें तो मजबूरी में मिल रहीं है। तो कुछ सीटें एन डी ए में गलत टिकिट वितरण के कारण भी मिल रहीं हैं। अन्यथा कांग्रेस 30-35 में ही सिमट जाती ! 

में वर्षों से एक्ज्टि पोल देखता रहा हूं मुझे चाणक्य का एनालिसिस समझ में आता है। हलांकि यह एनालिसिस प्रथम दृष्टया एकतरफा लगता है, मगर होता सटीक है। इस बार इन्होने - भाजपा प्लस 400, कांग्रेस प्लस107 तथा अन्य 36

पहले भी सटिक हुई है चाणक्य की भविष्यवाणी

उन्होंने 2014 की मोदी लहर को बिलकुल सटीक तरीके से भांपा था। चाणक्य ने उन चुनावों में एनडीए के लिए 340 सीटें बताई थी तो दूसरी तरफ यूपीए के लिए सिर्फ 70 सीटों का अंदाजा बताया था। जब नतीजे आए तब एनडीए को 336 सीटें और यूपीए को 66 सीटें मिलीं। दिल्ली विधानसभा  में चाणक्य ने आम आदमी पार्टी के लिए 31 सीटों का अनुमान बताया था और जब नतीजे सामने आए तब आप को कुल 28 सीटें मिली। 2019 के लोकसभा चुनावों में चाणक्य ने एनडीए के 336-364 सांसद चुन कर आएंगे यह कहा था। दूसरी तरफ यूपीए के लिए 86-104 सीटों का अनुमान बताया था। जब चुनाव के नतीजे सामने आए तो एनडीए को 353 और यूपीए को 91 सीटें मिली।



सर्वे एजेंसी                        भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य     400         107         36

एबीपी सी-वोटर                    353-383 152-182 04-12

रिपब्लिक मैट्रिज            353-368 118-133 43-48

रिपब्लिक पीमारक्यू            359         154         30

इंडिया टुडे एक्सिस -

- माय इंडिया                    361-401 131-166 8-20

इंडिया टीवी-सीएनएक्स     371-401  109-139 28-38

टाइम्स नाऊ ईटीजी             358         152         33

जन की बात                     362-392 141-161 10-20

इंडिया न्यूज डी-डायनमिक्स 371         125          47

टीवी 9 पोलस्ट्रैट             342         166 35

न्यूज नेशन                 342-378         153-169 21-23



टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।

वास्तविक "रघुपति राघव राजा राम " भजन Original "Raghupati Raghav Raja Ram" Bhajan

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

कर्मचारी 48 घंटे पुलिस रिमांड अथवा जेल में तो निलंबित, तो मुख्यमंत्री क्यों नहीं ?- अरविन्द सिसौदिया APP Arvind Kejriwal

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

कालजयी संस्कृति को समाप्त करनें का षडयंत्र अब रोकना होगा - अरविन्द सिसौदिया

जीवन मे कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो