संदेश

पैड न्यूज लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पैड न्यूज

- अरविंद सिसोदिया  सारा मीडिया तो नहीं मगर लीडिंग करने वाला मीडिया तो पैड न्यूज में बुरी तरह फंस चुका है। मीडिया की पेड न्यूज ( पैसा लेकर पक्ष में समाचार छापना ) पर प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह जी के द्वारा कोई ठोस नियंत्रण नहीं करने की घोषणा से निराशा ही हाथ लगी है। अभी पांच राज्यों के चुनाव में चुनाव लडने वालों से जम कर मीडियाई वसूली होगी। बेशर्मी से यह कह कर होगी कि हमें भी तो पैसा चाहिये। क्यों कि मीडिया अब उद्योगपतियों और व्यवसाईयों की मिल्कियत में है। एक निर्धन या कम पैसे वाले का अच्छे से अच्छा समाचार चार आठ लाईन में आयेगा और जो पैसा देगा उसका समाचार चार कालम में आयेगा। प्रधानमंत्री को इस दुष्प्रवुति पर रोक के ठोस उपाय करने चाहिये , पैड न्यूज भी एक प्रकार का मीडियाई भ्रष्टाचार है। -------------- http://www.p7news.com 'मीडिया पर नियंत्रण की ज़रूरत नहीं' प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मीडिया की आज़ादी की ज़ोरदार वकालत की है, लेकिन साथ ही उन्होंने मीडिया को सनसनी फैलने से बचने की सलाह भी दी। दिल्ली में एक समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज़ाद मीडिया लोकतंत्र की पहली निशान...