भ्रष्टता का रिकार्ड - 13 Kg सोना, 9 Kg चांदी 1.62 करोड़ कैश और 15 प्रॉपर्टी



hindi Newsstateuttar pradeshlucknowRetired Arto Lalit Kumar House Gold Silver Jwellary Deposted In Strong Room Know About डिटेल्स


13 Kg सोना, 9 Kg चांदी 1.62 करोड़ कैश और 15 प्रॉपर्टी के कागज, पूर्व ARTO ललित कुमार की काली कमाई स्‍ट्रांग रूम में जमा

Retired ARTO Lalit Kumar: आगरा में तैनात रहे रिटायर्ड एआरटीओ अफसर ललित कुमार के लखनऊ आवास से मिले सोने-चांदी के जेवरात स्‍ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है।

11 Jul 2026,

लखनऊ: अलीगंज इलाके में रिटायर्ड एआरटीओ के घर से बरामद सोना चांदी और प्रॉपर्टी के दस्तावेज को कड़ी सुरक्षा के बीच कोषागार के स्‍ट्रांग रूम में जमा करवा दिया गया है। वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अलीगंज की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार के घर पर विजिलेंस की टीम ने दो दिन पहले छापा मारा था। वहां से 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश और 15 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। विजिलेंस की टीम ने उनके घर से बरामद सोना-चांदी व अन्य सामान को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में रखवा दिया है। कोषागार की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी किए जाने के साथ ही सिक्यॉरिटी भी बढ़ा दी गई है।
lalit kumar
रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार के घर से मिले कैश


आपको बता दें कि रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार विजिलेंस छापे के दौरान अफसरों को गुमराह करते रहे। जब उनके घर से सोना चांदी मिला तो वह इसे ससुराल से मिला गिफ्ट बताते रहे। अब अफसरों ने उनसे बैंक ट्रांजेक्‍शन को लेकर सवाल किए तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। ज्‍यादातर प्रॉपर्टी उन्‍होंने अपने और घरवालों के नाम पर खरीदी थी जो उनकी कुल आय से 35 गुना ज्‍यादा पाए गए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सेवाकाल के दौरान जिन जिलों में उनकी तैनाती थी, वहां कोई शिकायत तो नहीं की गई थी।

घर से 15 प्रॉपर्टी के मिले दस्‍तावेज
विजिलेंस छापे में ललित कुमार के घर से जिन 15 संपत्तियों के दस्‍तावेज मिले हैं उनकी मौजूदा बाजार कीमत 30 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। जांच में पता चला है कि इन संपत्तियों को 13 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। छापे में ललित कुमार के घर पर कई लॉकर और ज्‍वैलर्स द्वारा इस्‍तेमाल की जाने वाली तिजोरियां मिली हैं। इनमें नकदी, सोने चांदी के बिस्किट और जेवरात मिले। इसके अलावा दो कार, रिवॉल्‍वर, विभिन्‍न बैंकों, पोस्‍ट ऑफिस और म्‍यूचुअल फंड, फिक्‍स डिपॉजिट आदि में करीब एक करोड़ से अधिक निवेश के सुबूत मिले हैं।

तीन साल पहले भी हुई थी छापेमारी
बताया जा रहा है कि ललित कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस की टीम ने तीन साल पहले छापा मारा था। सूत्र बताते हैं कि मामले को दबा दिया गया। ललित कुमार के यहां विजिलेंस छापेमारी के बाद परिवहन विभाग में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों का दावा है कि कई अधिकारी अपनी कथित बेनामी संपत्तियों और वित्‍तीय लेन देन को लेकर सतर्क हो गए हैं।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

इस्लाम के प्रति महापुरुषों के विचार islam

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

स्वतंत्रता संग्राम से जन्मा: हिन्दुत्व का महानायक केशव Dr Keshav Baliram Hedgewar

खेतड़ी रियासत की संपत्ति सरकारी

मातृ ऋण चुकाने पर ही अगले जन्म का सुधार होता है matri rin chukana

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान