कविता - फिर से कहता हूँ, मोदी जी, आपका कोटि-कोटि बंदन है।

कविता - फिर से कहता हूँ, मोदी जी,
कोटि-कोटि अभिनंदन है
फिर से कहता हूँ, मोदी जी, आपका कोटि-कोटि बंदन है।
जिस "वन्दे मातरम्" पर था तुष्टिकरण का पहरा ,
उसकी आजादी पर आपका अभिनंदन है।
====1====
याद करो वे अमर कहानी,
जब हँसकर फाँसी चूमी थी।
"वन्दे मातरम्" कहते-कहते,
वीरों ने जीवन बलिदानों को सोंपी थी।
====2====
सीने पर गोलियाँ खाकर भी,
जयघोष नहीं रुक पाया था।
भारत माँ की जय बोल-बोल कर ,
हर बलिदानी गर्व से मुस्काया था।
====3====
जब-जब रण में शंख बजे,
जब-जब सीमाएँ ललकार उठीं।
"वन्दे मातरम्" के स्वर से ही,
भारत की सेनाओं के अपनी धार तेज करी ।
====4====
यह केवल दो शब्द नहीं,
यह राष्ट्र-प्राण का नारा है।
इसमें भगतसिंह का रक्त बसा,
इसमें आज़ाद का हमारा है।
====5====
इसमें मंगल की हुंकारें,
इसमें बिस्मिल का बलिदान।
इसमें लाखों माताओं के,
अश्रु, तपस्या और सम्मान।
====6====
दशकों तक जो मौन रहा,
वह स्वाभिमान आज जागा है।
भारत माता के मस्तक पर,
फिर स्वाभिमान का मुकुट सजा है।
====7====
इसलिए फिर कहता हूँ,
कोटि-कोटि अभिनंदन है।
जिस "वन्दे मातरम्" पर पहरा था,
उसका आज उसका पूरा बंदन  है।
====8====
भारत माता की जय!
वन्दे मातरम्! जय हिन्द!

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

25 वर्षों में जनसेवा से वैश्विक नेतृत्व तक, मोदीजी की स्वाभिमानी राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा — अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

भजनलाल शर्मा सरकार पर जनता की संतुष्टि की मोहर — अरविन्द सिसोदिया

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

Lord Dattatreya's 24 Gurus and the Teachings Received from Them