2- जिला कलेक्टर महोदय
दिनांक - 15 जुलाई 2026
कलेक्ट्रेट परिसर,
जिला गुना (मध्य प्रदेश)
विषय : -
1-स्वामित्व योजना अंतर्गत प्लाट क्रमांक 32, आवासीय भूमि खसरा 273 ग्राम मोड़का, पटवार हल्का सूजाखेड़ी, तहसील बमोरी जिला गुना मप्र स्थित पैतृक आवासीय संपत्ति के स्वामित्व अभिलेख में हुई गंभीर त्रुटि का सुधार कर, सभी वैध आठ प्रथम श्रेणी उत्तराधिकारियों के नाम दर्ज किए जाने हेतु,
2- उपरोक्त प्लाट के अभिलेख में सुधार नहीं होनें तक रजिस्ट्रीकरण पर रोक लगाई जाये, एवं
3- अंतिम निर्णय तक उपरोक्त संपत्ति के किसी भी प्रकार के हस्तांतरण एवं ऋण इत्यादी पर रोक लगाए जाने बाबत।
महोदय,
1- सविनय निवेदन है कि मैं अरविन्द सिंह सिसोदिया, स्वर्गीय श्री भूपेंद्र सिंह सिसोदिया का ज्येष्ठ पुत्र एवं प्रथम श्रेणी का वैध उत्तराधिकारी हूँ।
2- स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सिसोदिया पुत्र समंदर सिंह जी की मृत्यु 20 दिसंबर 2016 को निर्वसियत हो गई है। उनके प्रथमश्रेणी आठ उत्तराधिकारी हैँ। जो निम्नप्रकार से हैँ,धर्मपत्नी कमलादेवी, पुत्र गण अरविन्द सिंह, हेमंत सिंह, विश्वजीत सिंह, सत्यजीत सिंह, प्रशांत सिंह, सिद्धार्थ सिंह एवं पुत्री वसुंधरा सिंह, कुल आठ। स्व भूपेंद्र सिंह जी की निर्वसियत मृत्यु के साथ ही उपरोक्त सभी आठ प्रथम श्रेणी उत्तराधिकारी निर्विवाद उनकी संपत्ति के स्वामी हैँ। इनमे से द्वितीयपुत्र हेमंत सिंह की मृत्यु हो गई है उनके तीन उत्तराधिकारी है पत्नी साधना सिंह, पुत्र रणविजय सिंह एवं विजेन्द्र सिंह है। जो हेमंत सिंह के हिस्से में उत्तराधिकारी हैँ।
3- वर्तमान में स्व भूपेंद्र सिंह जी के कुल उत्तराधिकारी निम्न प्रकार से हैँ -
1. श्रीमती कमला देवी धर्मपत्नी स्व भूपेंद्रसिंह,आयु 90 वर्ष
मोबाईल - 9826250651
2- प्रथम पुत्र अरविन्द सिंह पुत्र स्व भूपेंद्र सिंह आयु 69 वर्ष
मोबाईल 9414180151
3- द्वितीय पुत्र स्व हेमंत सिंह पुत्र स्व भूपेंद्रसिंह के उत्तराधिकारी गण
3 क-श्रीमती साधना सिंह पत्नि स्व हेमन्त सिंह
मोबाईल 9340169068
3 ख- रणविजय सिंह पुत्र स्व हेमन्त सिंह
मोबाईल - 9131350478
3 ग- विजेन्द्र सिंह पुत्र स्व हेमन्त सिंह
मोबाईल - 94240 55161, 6260880272
4 - तृतीय पुत्र विश्वजीत सिंह पुत्र स्व भूपेंद्रसिंह आयु 64 वर्ष
मोबाईल - 9425380831
5- चतुर्थ पुत्र सत्यजीत सिंह पुत्र स्व भूपेंद्र सिंह आयु 61 वर्ष
मोबाईल - 9826280096
6-पंचम पुत्र प्रशांत सिंह पुत्र स्व भूपेंद्र सिंह, आयु 59 वर्ष
मोबाईल - 9827087809
7-षष्टम पुत्र सिद्धार्थ सिंह पुत्र स्व भूपेंद्र सिंह, आयु 57 वर्ष
मोबाईल - 9575624722 / 9425361121
8-सप्तम पुत्री वसुंधरा सिंह पुत्री स्व भूपेंद्र सिंह,आयु 51 वर्ष
मोबाईल - 9826640674 / 9589088003
2- स्वर्गीय श्री भूपेंद्र सिंह सिसोदिया की पैतृक आवासीय संपत्ति प्लॉट क्रमांक 32, रकबा 2175 वर्गमीटर, आबादी खसरा क्रमांक 273, रकबा 1.076 हेक्टेयर, ग्राम मोड़का, ग्राम पंचायत सूजाखेड़ी, तहसील बमोरी, जिला गुना स्थित है। यह संपत्ति संयुक्त हिन्दू परिवार की पैतृक संपत्ति है, जिस पर स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के सभी आठ वैध उत्तराधिकारियों का समान भाग सह-स्वामित्व एवं संयुक्त अधिकार तथा कब्जा है।
3- स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के निधन के पश्चात उनकी कृषि भूमि का फौती नामांतरण एवं ग्राम मोड़का की कृषिभूमि का पारिवारिक बंटवारा सक्षम राजस्व न्यायालय द्वारा सभी आठ उत्तराधिकारियों के नाम समान रूप से किया जा चुका है। माननीय सिविल न्यायालय, गुना में सक्सेशन के प्रकरण में भी सभी आठ उत्तराधिकारीयों को समान भाग का उत्तराधिकारी माना है। अतः विधि एवं तथ्य दोनों के अनुसार उपरोक्त आवासीय संपत्ति पर भी सभी उत्तराधिकारियों का समान अधिकार है।
4- स्वामित्व योजना अंतर्गत प्रकरण क्रमांक 0863/अ-3/2020-21 के द्वारा ग्राम मोड़का में हुये सर्वेक्षण में प्लाट क्रमांक 32 स्व भूपेंद्र सिंह सिसोदिया की आवासीय संपत्ति है जिसमें दो पक्के दो मंजिला रिहायसी भवन, स्टोरेज भवन, खुली जगह, कुआँ सहित किलेनुमा चारदिवारी से घिरा परिसर है। जिसके सभी आठ प्रथमश्रेणी उत्तराधिकारी संयुक्तरूप से स्वामित्वधारी हैँ। किन्तु उत्तराधिकारीयों को बिना सूचना दिये इसका सर्वें किया गया और गलत जानकारी के आधार पर मात्र तीन नाम श्रीमती कमला देवी, सत्यजीत सिंह और सिद्धार्थ सिंह दर्ज किए गये। जो कि पूरी तरह विधि विरुद्ध है।
4- स्वामित्व योजना के अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण में अत्यंत गंभीर अनियमितता हुई है। अन्य वैध उत्तराधिकारियों को बिना किसी सूचना, बिना उनकी उपस्थिति तथा बिना उनकी सहमति के केवल तीन व्यक्तियों के नाम दर्ज कर स्वामित्व अभिलेख एवं प्रॉपर्टी कार्ड तैयार कर दिया गया। इससे शेष वैध उत्तराधिकारियों के संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों का गंभीर हनन हुआ है। जिसकी सूचना व आपत्ति कई बार दर्ज करवाई गई है।
5- स्वामित्व योजना का उद्देश्य केवल सर्वेक्षण द्वारा अभिलेखीकरण करना था। इस योजना के माध्यम से किसी भी सह-स्वामी के वैधानिक अधिकार समाप्त नहीं किए जा सकते और न ही स्वामित्व विवाद का निर्णय किया जा सकता है। यदि संयुक्त स्वामित्व अथवा उत्तराधिकार का प्रश्न विद्यमान था, तो उसे उसी रूप में दर्ज किया जाना था। अर्थात इस योजना से जुड़े दिशानिर्देशों का बहुअयामी उल्लंघन किया गया है। मनमानी की गई है।
6- यह भी उल्लेखनीय है कि जिन तीन नामों को खसरे पर अंकित किया गया है वे, ग्राम पटवारी एवं ग्राम पंचायत के पास सभी उत्तराधिकारियों की जानकारी एवं संपर्क विवरण उपलब्ध थे, फिर भी जानबूझकर उन्हें सर्वेक्षण एवं अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया से बंचित रखा गया। प्रथम दृष्टया यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत तथा अन्य सह-स्वामियों के अधिकारों को प्रभावित करने वाला कृत्य है।
7- मुझे आशंका है कि वर्तमान त्रुटिपूर्ण स्वामित्व अभिलेख के आधार पर विवादित आवासीय संपत्ति का विक्रय, ऋण, रजिस्ट्रीकरण अथवा अन्य प्रकार का हस्तांतरण किया जा सकता है, जिससे अन्य सभी वैध सह-स्वामियों को अपूरणीय क्षति होगी और भविष्य में अनावश्यक विधिक विवाद उत्पन्न होंगे।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि न्यायहित एवं जनहित में निम्न कार्यवाही करने की कृपा करें—
1. स्वामित्व योजना अंतर्गत प्रकरण क्रमांक 0863/अ-3/2020-21 की संपूर्ण जांच कराई जाए।
2. स्वामित्व अभिलेख एवं खसरे में हुई त्रुटि का सुधार कर स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सिसोदिया के सभी आठ वैध उत्तराधिकारियों के नाम संयुक्त सह-स्वामी के रूप में दर्ज किए जाएँ।
3. अंतिम निर्णय होने तक उक्त संपत्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री, विक्रय, नामांतरण, हस्तांतरण अथवा अन्य स्वामित्व संबंधी कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाकर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए जाएँ।
4. यदि जांच में किसी अधिकारी अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा तथ्य छिपाने या गलत जानकारी देकर रिकॉर्ड तैयार कराने का दोष पाया जाए, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका कार्यालय प्राकृतिक न्याय, वैधानिक अधिकारों तथा सभी सह-स्वामियों के हितों की रक्षा करते हुए निष्पक्ष एवं न्यायोचित निर्णय करेगा।
सधन्यवाद।
आवेदक ,
अरविन्द सिंह सिसोदिया
पुत्र स्व. भूपेंद्र सिंह सिसोदिया
मूल निवासी – ग्राम मोड़का, तहसील बमोरी, जिला गुना (म.प्र.)
वर्तमान पता – बेकरी के सामने, राधाकृष्ण मंदिर रोड, डडवाड़ा, कोटा जंक्शन, राजस्थान – 324002
मोबाइल – 9414180151
प्रति कार्यवाही हेतु -
1- उपखण्ड अधिकारी, गुना
2- तहसीलदार महोदय, बमोरी, जिला गुना।
अरविन्द सिंह सिसोदिया
पुत्र स्व. भूपेंद्र सिंह सिसोदिया
मूल निवासी – ग्राम मोड़का, तहसील बमोरी, जिला गुना (म.प्र.)
वर्तमान पता – बेकरी के सामने, राधाकृष्ण मंदिर रोड, डडवाड़ा, कोटा जंक्शन, राजस्थान – 324002
मोबाइल – 9414180151
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें