संदेश

बाबू सिंह कुशवाहा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या मुख्यमंत्री मायावती, अपने मंत्रियों के भ्रष्टाचार के लिये जिम्मेवार नहीं है

चित्र
- अरविन्द सिसोदिया क्या मुख्यमंत्री मायावती, अपने मंत्रियों के भ्रष्टाचार के लिये जिम्मेवार नहीं है !! क्या यह संभव है कि बाबूसिंह कुशवाह, मुख्यमंत्री मायावती की सहमति के बिना, हजारों करोड का घोटाला कर सकते है? प्रतिदिन मुख्यमंत्री गुप्त रिपोर्ट अपने तंत्र से लेंती हैं ! तो क्या किसी को कुछ पता नहीं था..............!!! ------------------ यूपी:बाबू सिंह कुशवाहा के घर समेत 50 जगहों पर CBI छापे Jan 04, 2012 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और एक जमाने में मायावती के बेहद करीबी रहे बाबू सिंह कुशवाहा के घर समेत 50 ठिकानों पर सीबीआई ने तड़के छापेमारी की है। एनआरएचएम घोटाला में आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा सोमवार को ही बीजेपी में शामिल हुए थे। सीबीआई की छापेमारी लखनऊ में बाबू सिंह कुशवाहा के घर के अलावा गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, अमेठी, मुरादाबाद और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई और जगहों पर चल रही है। बाबू सिंह कुशवाहा के करीबी एमएलसी और एमएलए के घरों पर भी छापेमारी की है। कुशवाहा के करीबी कारोबारी सौरभ जैन के ठिकानों पर भी सीबीआई की छापेमारी जारी है। जैन के मुरादाहाद के ठ...