मोदीजी के नेतृत्व में देश महान ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है - दामोदर अग्रवाल pm modi ke 9 sal bemisal

मोदीजी के नेतृत्व में देश महान ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है - दामोदर अग्रवाल 

कोटा 10 जून। भाजपा शहर जिला कोटा के तत्वाधान में कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के अग्रिम संगठन सभी 7 मोर्चाँ की बैठक सम्पन्न हुई। जिसके मुख्य वक्ता एवं लोकसभा क्षेत्र कलस्टर प्रभारी दामोदर अग्रवाल एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी नें की।  सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदीजी के 9 साल पूर्ण होनें पर मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की जन्मसती के क्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

मुख्यवक्ता दामोदर अग्रवाल नें पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह जी शेखावत की जन्मशती के क्रम में उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और बताया की शेखावत गरीबजन कल्याण की अंत्योदय योजना के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने राजस्थान में जनसंघ की स्थापना से ही मजबूत करने का कार्य करते हुये भाजपा को राष्ट्र पहचान स्थापित करवाई।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार का मुख्य लक्ष्य गरीब कल्याण, भ्रष्टाचार मुक्त  सशक्त भारत बनाना है और इसी दिशा में दिन दूना रात चौगुना काम कर रही है।

अग्रवाल नें कहा हमनें अपने वायदे भी पूरे किये हैं, जम्मू  और कश्मीर को भारत का पूर्ण अंग बनानें में  बाधा धारा 370 और 35ए को हटा कर देश का पूर्ण अंग बनाया है।
 उन्होंने कहा हमनें राम लला की जन्मभूमि मुक्ती का सपना देखा संघर्ष किया, अब साकार हो रहा है। बहुत जल्द श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर में दर्शन होंगे।

मुख्यवक्ता दामोदर अग्रवाल ने कहा मनमोहन सिंह सरकार में पाकिस्तान हमारे सेनिकों के सिर काट ले गया था , उसी पाकिस्तान नें मोदी सरकार में सकुशल हमारे अभिनन्दन को वापिस भेजते हुये पूरे देश नें देखा है।

उन्होंने कहा विदेश में जब हम अपने आप को भारत का कहते हैं तो वे मोदी - मोदी बोलकर स्वयं भी उत्साहित होते हैं और हमारा मान बढ़ाते हैं । आज भी उनकी विश्व में प्रथम रेंकिग  लगातार बनी हुई हैं।

अग्रवाल नें कहा  मोदी सरकार में भारत के सांस्कृतिक उत्थान का नया युग देश देख रहा है। सामाजिक समरसता के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। माननीय राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर जनजाति समाज का ऐतिहासिक सम्मान बढ़ाया गया है।

अग्रवाल नें कहा भाजपा परिवार की पार्टी नहीं है बल्कि भाजपा एक परिवार है। जो संपूर्ण देश को अपने आप में समाहित कर उत्थान और विकास को समर्पित है। उन्होंने सावधान करते हुये कहा राष्ट्र विरोधी ताकतें मोदी सरकार के विरुद्ध एक जुट हैं, हम राष्ट्र सर्वोपरी वाले हैं और पूरी ताकत से मोदीजी के साथ खड़े हैं।

मुख्यवक्ता अग्रवाल नें आव्हान किया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोककल्याणकारी कार्यों को घर घर पहुंचा कर, राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़े अंतर से विजय बनानें में जुट जाएँ, भाजपा के कमल को खिलायें ।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी नें कहा मोदी जी के नेतृत्व में देश का मां सम्मान स्वाभिमान बड़ा है, देश की सीमाएँ सुरक्षित हुई हैं, पड़ोसी पाकिस्तान की गुंडागर्दी समाप्त की, कोरोना संकट में देश का सफल नेतृत्व कर संकट से निकाला और विश्व का सबसे बड़ा वेक्सीनेश को सम्पन्न करवाया, मोदीजी के द्वारा आम व्यक्ति की चिंता की गईं, 80 करोड़ नागरिकों को अभी भी खद्यान्न उपलब्ध करवाया, किसानों को सम्मान निधि सहित समाज के सभी वर्गो का ध्यान रखा, हम मोदीजी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।


टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

25 वर्षों में जनसेवा से वैश्विक नेतृत्व तक, मोदीजी की स्वाभिमानी राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा — अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

जनसांख्यिकीय हेरफेर घुसपैठ से कहीं अधिक सामाजिक सद्भाव के लिए 'बड़ा खतरा' है: प्रधानमंत्री मोदी

Lord Dattatreya's 24 Gurus and the Teachings Received from Them