महिला अत्याचार पर कांग्रेस मंत्री का ‘मर्दों वाला प्रदेश‘ बयान बेहद शर्मनाक - भाजपा

पत्रकार वार्ता प्रवासी विधायक योजना 
महिला अत्याचार पर कांग्रेस मंत्री का ‘मर्दों वाला प्रदेश‘ बयान बेहद शर्मनाक - केतकी सिंह

राजस्थान में भाजपा की भारी बहुमत से सरकार बनेगी

कांग्रेस के कुशासन से जनता त्रस्त है , विदाई सुनिश्चित हैं
- अरविन्द सिसोदिया 9414180151
कोटा 27 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा, केंद्रीय विधायक प्रवास योजना के तहत, अन्य राज्यों के विधायकों को राजस्थान में भेजा गया है, जो की गत एक सप्ताह से अपनी तय विधानसभा में रह कर के भारतीय जनता पार्टी के विविध कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे, जनता के बीच संवाद कर रहे थे एवं कार्यकर्ताओं की सलाह मशवरा कर रहे थे। रविवार को इन सभी विधायकों ने अपने अनुभव पत्रकार वार्ता के माध्यम से साझा किये । इसके साथ ही वे अपने अपने राज्यों को रवाना हो गये।

कोटा शहर में कोटा उत्तर विधानसभा प्रवासी उत्तराखंड की डोइवाला - देहरादून से विधायक ब्रजभूषण सिंह गैरोला, कोटा दक्षिण प्रवासी उत्तरप्रदेश की बांसडीह बलिया से विधायक केतकी सिंह एवं भाजपा कोटा शहर जिला अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी ने सेवन वंडर्स रोड स्थिति एक होटल में रविवार को पत्रकारवार्ता संबोधित की व संचालन भाजपा मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने किया।
पत्रकारवार्ता संबोधित करते हुए विधायक बृजभूषण सिंह गैरोला ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को कानून व्यवस्था में पूरी तरह फैल बताया। कोटा शहर में अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे है। खुलेआम चाकूबाजी, बंदूक चलाने, व्यापारियों को धमकाने, आदि घटनायें आयेदिन अखबार में पढने को मिल जाती है। 

उन्होंने कोटा में एयरपोर्ट की सख्त आवश्यकता बताते हुए कांग्रेस सरकार पर जमीन नहीं देने का आरोप लगाया, राहुल गांधी पिछले चुनाव में कोटा में एयरपोर्ट का वादा करके गये थें परंतु वह वादा चुनावी वादा ही साबित हुआ। वही केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना को कोटा में सही तरीके से स्थापित करनें में कांग्रेस की राज्य सरकार को पूरी तरह से नाकाम बताया।

विधायक गैरोला नें पूछा आपनें कोटा की जनता से के ई डी एल को जीतते ही भगाने के वायदे पर वोट मांगे, जनता ने जीता दिया आपने कुछ भी नहीं किया, झूठे वायदे का प्रायश्चित किस तरह करोगे, जनता भी वोट से सबक सिखाएगी।

वहीं गैरोला नें कांग्रेस की राजस्थान सरकार के परीक्षा प्रबंधन पर प्रश्न खड़े किये और कहा पेपरलीक होना बहुत ही गलत होता है , इससे युवाओं के साथ अन्याय होता है, उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है, अभिभावकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बार बार पेपर लीक से राजस्थान के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड हुआ है।

कोटा दक्षिण की प्रवासी विधायक केतकी सिंह नें कहा राजस्थान सरकार नें महिला अत्याचारों के मामले में पूरे प्रदेश को लज्जित किया हुआ है। यह कांग्रेस सरकार का गंभीर फेलियर है। उन्होंने कहा राजस्थान महारानी पद्मिनी और हाड़ी रानी के शौर्य से जाना जाता है, यहाँ नारी के सम्मान की रक्षार्थ पुरुषों नें शीश चढ़ाये हैँ। उन्होंने कोटा उत्तर के विधायक एवं मंत्री की निंदा करते हुए कहा महिला अत्याचारियों को ‘‘मर्दों का प्रदेश‘‘ कहने की निर्लज्जता करने की हिम्मत सदन में कैसे हुई। यह संपूर्ण नारी जाति का अपमान है।

प्रवासी विधायक केतकी सिंह नें कहा भारतीय संस्कृति में अन्य अपराधों की सजा माफ हो सकती है, मगर नारी सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला हमेशा दंडित हुआ है। कोटा भी यह वोट से करके दिखायेगा। कांग्रेस सरकार आजकल लाल डायरी से बहुत घबरा रही है। लाल डायरी में क्या घोटाले हैं, भ्रष्टाचार हैं इसका सच सबके सामने आना चाहिये।
कोटा में महिलाओं के गले से चैन तोडने, छिनाछझटी, छेडछाड के मामले आम बात हो रही है। महिलाये ना घर में सुरक्षित हैं ना घर के बाहर।

दोनों ही प्रवासी विधायकों नें कोटा की जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रख कर, सौन्दर्य के नाम पर बेतहाशा धन बर्बाद करने पर प्रश्न खड़े किये, उन्होंने मूलभूत सुविधाओं को तरसती कोटा से सटी बरडा बस्ती का उदाहरण देते हुए कहा वहाँ भी लोग रहते हैं, वे नाली पटान, पेयजल को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा जनता की पहली जरूरत मूलभूत सुविधाएँ होती हैं, उन्होंने कोटा में गंदगी को लेकर भी प्रश्न उठाते हुए कहा एक से दो नगर निगम बनें, शहर में दोगुनी गंदगी हो गईं।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी नें कहा कांग्रेस ने गत चुनावों में झूठे वायदे करके वोट प्राप्त किये और एक भी वायदा पूरा नहीं किया, चाहे किसान कर्जमाफी हो, बिजली दर नहीं बढाने का वायदा हो, बेरोजगारों को भत्ता देनें की बात हो। उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में फिर से वोट हड़पने के लिए, राहत योजनाएँ चला रहे हैं। चुनाव बाद फिर से ये झूठी घोषणाएं साबित होंगी। जनता अब भ्रम में नहीं आने वाली। सोनी ने कहा कोटा में बडे बडे चैराहें बनाकर एक्सीडेंटल जोन बना दिया है। 

फ्री फोन देने के नाम पर महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। हजारों महिलायें चक्कर काटकाट कर परेशान हो चुकी हैं, सुबह से सांय तक लाईनों में खडा रहने को मजबूर हैं। 
अखबार के माध्यम से पता पडा की फूड पैकेट में खाद्य पदार्थों की गुणवक्ता में भी खामीयां पाई जा रही है। डीएसओं साहब ने इस पर रोक भी लगा दी थी। आखिर आमजीवन के साथ खिलवाड का जिम्मेदार कौन है। डीलरों को फूड कीट सौंपे 10 या 20, पोश मसीन में दर्शा रहें 30। ये भ्रष्टाचार , ये घोटाला क्यों। इन सब की उच्च स्तरीय जांच करवायी जाये तो इन योजनाओं में बडा भ्रष्टाचार , घोटाला निकलकर आयेगा।


पत्रकारवार्ता में विधायक बृजभूषण सिंह गैरोला, विधायक केतकी सिंह, जिला महामंत्री मुकेश विजय, चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची, रितेश चित्तोडा, देवेन्द्र राही, भाजपा मीडिया संपर्क विभाग प्रदेश सह संयोजक अरविन्द सिसोदिया, भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी मयंक सेठी, सोशल मीडिया संयोजक सार्थक शर्मा, सह संयोजक हिमांशु सैनी, पूर्व कार्यालय मंत्री गोपाल कृष्ण सोनी, मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा गुद्दू, अरविन्द जौहरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

संघ का विचार भारत के सत्य सनातन का विचार है – मुरलीधर

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

God Science: God as the Supreme Scientist — A Journey of Evolution

God is within us and also beyond us — Arvind Sisodia

संघकार्य पवित्र ईश्वरीय कार्य है, जिसने बाधा खड़ी की वह स्वयं शून्य हो गया – अरविन्द सिसोदिया

Sangh Work is a Sacred Divine Mission; Whoever Obstructed It Was Reduced to Naught – Arvind Sisodia

क्रांतिपुत्र अमर शहीद मंगल पाण्डे : मे सौ जन्मों तक भारतमाता के लिये अपना बलिदान करता रहूं